Wednesday , October 28 2026
Breaking News

फिल्लोर नेशनल हाईवे पर ओवरटेक के दौरान भिड़ीं दो गाड़ियां:डिवाइडर उखाड़कर दूसरे रोड पर पलटीं, कार सवार गंभीर रुप से घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फिल्लोर में नेशनल हाईवे (NH-44) पर गोराया से लुधियाना की ओर जा रही दो गाड़ियां (एक पिकअप बोलेरो और एक कार) ओवरटेक करने के प्रयास में आपस में बुरी तरह टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियां डिवाइडर पर लगे पेड़ों को उखाड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ (फिल्लोर से गोराया जाने वाले मार्ग) पर जाकर पलट गईं। इस हादसे में कार सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जालंधर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) और एनएच-44 के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। यह घटना फिल्लोर नेशनल हाईवे पर हुई। जालंधर से सामान लोड करके यूपी (लखनऊ) जा रहे बोलेरो पिकअप के चालक कमल ने बताया कि हादसा ओवरटेक करने की वजह से हुआ।चालक के मुताबिक, कार सवार लोग पिछले 1-2 किलोमीटर से लगातार कट मार रहे थे। आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में कार अचानक पिकअप के आगे आ गई। दोनों गाड़ियों की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब थी। ओवरटेक के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और पिकअप से टकराकर पलट गई, जिससे पिकअप का संतुलन भी बिगड़ गया।

टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियां डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों को रौंदते हुए हाईवे की दूसरी लेन पर जा गिरीं। गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चारों तरफ कांच और गाड़ी के कलपुर्जे बिखर गए। हादसे के बाद बोलेरो पिकअप के चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए, जबकि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम और ड्यूटी अफसर जसविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया।ड्यूटी अफसर ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे। उनमें से एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत फिल्लोर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जालंधर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया है। राहत की बात यह रही कि हादसे में फिलहाल किसी की जान नहीं गई है।हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने गाड़ियों को साइड करवाने और स्थिति को संभालने का काम किया। वहीं, पिकअप चालक अपनी गाड़ी में रखा कीमती सामान निकालता हुआ नजर आया। पुलिस और हाईवे प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के एक और गुरुद्वारे में फायरिंग:2 नकाबपोश बदमाशों ने कमरे पर चलाईं गोलियां, स्नान करने गए बाबा बचे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं इलाके में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने का सिलसिला …

फिल्लौर में इंडो कैनेडियन बस ने ऑल्टो को मारी टक्कर:नेशनल हाईवे पर हादसा, पठानकोट लौट रहे थे; 2 श्रद्धालु घायल

जालंधर , (PNL) : फिल्लौर में खैरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को इंडो-कैनेडियन …

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मचा बवाल:आधी रात को भिड़े स्टूडेंट्स, गाली-गलौज के बाद हाथापाई, 2 छात्र घायल; पुलिस फोर्स पहुंची

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली के घड़ूंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पंखा चलाने को …

जालंधर में विवाद के बाद रेहड़ी संचालक पर हमला:आमलेट बनाने में देरी पर हुआ विवाद; सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की गढ़ा की लेबर कॉलोनी में चिकन और अंडे की रेहड़ी …

पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना पर उत्तराखंड में कार्रवाई! हरिद्वार में 3 बसें सीज, भाजपा सरकार की कार्रवाई पर उठे सवाल

हरिद्वार/पंजाब, (PNL) : पंजाब सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने …

बड़ी खबर : टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वालों को बड़ी राहत, अब मात्र इतने रुपए में मिलेगा सालाना पास, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे …

अमृतसर- गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या:माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग में दोस्त भी घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सोमवार रात आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच के बेटे की …

लुधियाना में गुरुद्वारे के गेट पर फायरिंग:नकाबपोश हमलावर ने चलाईं गोलियां, गुरुद्वारा प्रमुख के लिए धमकी भरी चिट्‌ठी फेंकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर एक युवक …

गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु नतमस्तक:गोल्डन टेंपल फूलों से सजा; शाम को दीपमाला और आतिशबाजी होगी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी का 492वां प्रकाश पर्व मंगलवार को …

पंजाब CM की इच्छा सुन खुश हुआ पाकिस्तान:PAK मंत्री बोले- दिल से वेलकम; भगवंत मान ने कहा था- मैं वहां जाना चाहता हूं

पठानकोट , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पाकिस्तान आने का औपचारिक निमंत्रण …

2027 चुनाव की तैयारी, इलेक्शन कमीशन की टीम पंजाब पहुंची:चंडीगढ़ में CEO संग मीटिंग, सभी जिलों में भी जाएगी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग …

CM मान के OSD ने मजीठिया को भेजा कानूनी नोटिस:घुम्मन ने सोशल मीडिया पोस्ट को निराधार बताया; कहा-24 घंटे के भीतर मांगें माफी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने शिरोमणि …

जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज:पहला मैच मलेशिया और चीन के बीच; CM मान नए स्टेडियम का करेंगे उद्घाटन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से ‘हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस …

अमृतसर में करोड़ों की हेरोइन पकड़ी, 7 तस्कर अरेस्ट:14 नई पिस्तौल-20 किलो नशा मिला; विदेश में बैठे हैंडलर से जुड़ा कनेक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क …

CM मान कल नकोदर में करेंगे ‘लोक मिलनी’:MLA इंद्रजीत कौर ने तैयारियों की समीक्षा की; सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘लोक मिलनी’ 28 अक्टूबर को नकोदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!