Thursday , September 17 2026
Breaking News

फ्लाइट में गिप्पी ग्रेवाल का पारा ‘हाई’, टिकट बिजनेस क्लास की-बिठा दिया इकोनॉमी क्लास में, Air Canada पर आरोप

चंडीगढ़, (PNL): पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने एयर कनाडा की फ्लाइट में अपने साथ हुए कथित व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है। गिप्पी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने बिजनेस क्लास की सीट के लिए भुगतान किया था, लेकिन उन्हें इकोनॉमी क्लास में सीट दे दी गई।

गिप्पी के मुताबिक, जब उन्होंने एयरलाइन के स्टाफ से इस बारे में सवाल किया तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उनका कहना है कि स्टाफ की तरफ से उन्हें बताया गया कि ऐसा हो गया है और अब कुछ नहीं किया जा सकता।

गिप्पी ने दावा किया कि जब उन्होंने इस मामले को लेकर लगातार सवाल किए तो उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय उन्हें फ्लाइट लेने या छोड़ने की बात कही गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें विमान से उतारने की बात तक कही गई।

‘मैंने कोई एक्स्ट्रा सुविधा नहीं मांगी’

गिप्पी ग्रेवाल ने अपनी पोस्ट में साफ किया कि वह एयरलाइन से किसी तरह की अतिरिक्त सुविधा की मांग नहीं कर रहे थे। उनका कहना था कि उन्होंने जिस बिजनेस क्लास सीट के लिए भुगतान किया है, उन्हें वही सीट मिलनी चाहिए थी।

सिंगर ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर उनकी सीट क्यों बदली गई और इस बारे में उन्हें स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं दी गई। उनके मुताबिक, पूरे घटनाक्रम के दौरान एयरलाइन की तरफ से उनसे साधारण माफी तक नहीं मांगी गई।

गिप्पी ने इस अनुभव को निराशाजनक बताते हुए एयरलाइन के रवैये पर सवाल खड़े किए। हालांकि, मामले से जुड़े ये आरोप फिलहाल गिप्पी ग्रेवाल की सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित हैं।

गिप्पी की पोस्ट के बाद एयर कनाडा ने दिया जवाब

मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एयर कनाडा ने X पर गिप्पी ग्रेवाल की पोस्ट का जवाब दिया। एयरलाइन ने घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी और मामले की जांच करने की बात कही।

एयर कनाडा ने गिप्पी से कहा कि वह अपना बुकिंग रेफरेंस और टिकट पर दर्ज पूरा नाम या नामों की जानकारी निजी संदेश यानी DM के जरिए भेजें, ताकि कंपनी इस मामले को देख सके।

हालांकि, एयरलाइन के जवाब में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि गिप्पी को बिजनेस क्लास से इकोनॉमी में किस वजह से बैठाया गया और सीट बदलने की स्थिति कैसे बनी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ.. भारत का अमेरिका को जवाब-समझौता नहीं करेंगे, अपने हिसाब से खरीदेंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी संसद ने कल एक संशोधन बिल पास किया जिसमें रूस …

लुधियाना के वैष्णो देवी मंदिर में चोरी:चोर ने पहले रेकी की, आभूषण चुराकर भागा; पंडित की एक्टिवा भी ले गया

लुधियाना , (PNL) :  लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित किशोर नगर इलाके के वैष्णो देवी …

जालंधर में 83 पेटी अवैध शराब बरामद:3 आरोपियों पर केस, 2 कारों में भरी थी खेप; पुलिस और आबकारी विभाग का एक्शन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई …

चंडीगढ़ में 6 केमिस्ट शॉप्स पर छापेमारी:टीम ने खंगाले रिकॉर्ड, 5 में उल्लंघन मिला; नशे के लिए दवाओं के दुरुपयोग पर शिकंजा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए चलाए जा रहे …

जालंधर में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों को घेरा:ईंट-पत्थर बरसाए, युवक के हाथ पर खांडा लगा; ऑटो अड़ाकर ड्राइवर ने शुरू किया विवाद

जालंधर , (PNL) : जालंधर में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों का रास्ते में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!