बड़ी खबर : पंजाब में फिर थानेदार की गोलियां मारकर हत्या, गुरुद्वारा साहिब से वापस घर लौट रहे थे, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
October 11, 2026
अमृतसर, ताजा खबर, पंजाब, होम
तरनतारन, (PNL) : पंजाब के तरनतारन जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सरहाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नौशहरा पन्नुआं में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने पंजाब पुलिस के सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, ASI इकबाल सिंह गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि इकबाल सिंह फिरोजपुर पुलिस जिले के काउंटर इंटेलिजेंस विभाग में तैनात थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि ASI इकबाल सिंह, बीते दिनों नौशहरा पन्नुआं अड्डे पर मारे गए अजमीत सिंह के चाचा बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।