Sunday , October 11 2026
Breaking News

Tibet से आई बाढ़ ने Nepal में तबाही मचाई:कई गांवों में पानी घुसा, पुल टूटा-गाड़ियां बहीं; 9 पुलिसकर्मी लापता

न्यूज डेस्क, (PNL) : चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का पानी अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके के कई घरों, बाजारों और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।तेज बहाव में वाहन और सामान बह गए, जबकि एक पुल भी टूट गया। बाढ़ के बाद टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं।अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ के बाद से इनसे संपर्क नहीं हो पाया है। हालांकि, बॉर्डर पोस्ट पर मौजूद 25 से 30 दूसरे लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

नेपाल में आई बाढ़ से जुड़े फुटेज

तिब्बत से आई बाढ़ का पानी जब नेपाल के रसुवा जिले में घुसा।

बाढ़ में हेलिपैड बहा, रेस्क्यू हेलिकॉप्टर को लौटना पड़ा

रसुवा के टिमुरे में फंसे लोगों को निकालने के लिए भेजा गया हेलिकॉप्टर बिना उतरे काठमांडू लौट आया। बाढ़ के पानी में स्थानीय हेलिपैड बह गया था, इसलिए पायलट को उतरने के लिए सुरक्षित जगह नहीं मिली।

पायलट ने काठमांडू पोस्ट को बताया कि ऊपर से देखने पर टिमुरे गांव का बड़ा हिस्सा नजर ही नहीं आ रहा था। उन्होंने कहा कि त्रिशूली नदी का पानी अचानक बहुत तेजी से बढ़ा, जैसे अचानक किसी बंद नदी का पानी बाहर निकल आया हो।

हेलिकॉप्टर से लिए गए विजुअल में रसुवा के बाढ़ प्रभावित इलाकों को देखा जा सकता है।

हेलिकॉप्टर से लिए गए विजुअल में रसुवा के बाढ़ प्रभावित इलाकों को देखा जा सकता है।

बाढ़ से हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बहा

रसुवा में अचानक बाढ़ से एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बह गया। इसके अलावा चिलिमे जलविद्युत परियोजना समेत कुछ दूसरी परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है।

तिब्बत से आई बाढ़ के बाद भोटेकोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

तिब्बत से आई बाढ़ के बाद भोटेकोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

बाढ़ की वजह अभी साफ नहीं

रसुवा में बाढ़ से कितना कुल नुकसान हुआ है, इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है। खास बात यह है कि जिला मुख्यालय के आसपास बारिश नहीं हुई थी, फिर भी भोटेकोशी नदी में अचानक पानी बढ़ गया।

अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ की सटीक वजह अभी पता नहीं चली है। ऊंचाई वाले इलाके में ग्लेशियर की झील का पानी अचानक निकलने की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

टिमुरे में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान की आशंका है। फिलहाल मौतों और नुकसान का सही आंकड़ा जुटाया जा रहा है।

PM बालेन ने सेना तैनात करने के आदेश दिए

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने रसुवा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत के लिए नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भेजे गए हैं।

प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ भी भेजा जा रहा है। बालेन ने नदी किनारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह

भोटेकोशी में पानी बढ़ने के बाद आगे त्रिशूली नदी में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा और चितवन में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और खतरा बढ़ने पर सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी गई है।

त्रिशूली नदी के आसपास रहने वाले लोगों से नदी में जाने, मछली पकड़ने और किनारे पर काम करने से बचने को कहा गया है।

बाढ़ के बाद

भोटेकोशी में पिछले साल भी आई थी बाढ़

भोटेकोशी नदी तिब्बत से निकलकर नेपाल में आती है और आगे जाकर सुनकोशी नदी में मिल जाती है। यही सुनकोशी नदी आगे चलकर सप्तकोशी (कोसी) नदी बनती है, जो भारत के बिहार में प्रवेश करती है।

पिछले साल भी भोटेकोशी में आई बाढ़ से नेपाल को बड़ा नुकसान हुआ था। उस हादसे में 9 लोगों की जान गई थी, जबकि 24 लोग लापता हो गए थे। नेपाल और चीन को जोड़ने वाला फ्रेंडशिप ब्रिज भी बाढ़ में बह गया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच सड़क संपर्क और व्यापार कई महीनों तक प्रभावित रहा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!