चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के पठानकोट में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।IMD के मुताबिक आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है।गत 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 12 अक्टूबर से रात को ठंड बढ़ने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते अगले कुछ घंटों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।मौसम बदलने से बिजली की खपत कम पंजाब में मौसम बदलने और ठंडी हवाएं चलने से बिजली की मांग कम रही। राज्य में बिजली की मांग 9,527 मेगावाट रही। 4,832 मेगावाट बिजली की खपत हुई, जबकि 4,697 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ।