Saturday , August 1 2026
Breaking News

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का कमिश्नरेट पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मौके से 3 युवतियों और एक युवक को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशों पर की गई।

एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव (PPS) और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह (PPS) के नेतृत्व में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। थाना डिवीजन नंबर-7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार शुक्रवार को अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान फेज-1 लाइटों के पास मौजूद थे।

पुलिस के साथ गिरफ्तार की गईं युवतियां।

गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गढ़ा रोड स्थित ताज मार्केट के सामने छोटी बारादरी पार्ट-2 में ‘रॉयल स्पा’ नाम से मसाज सेंटर संचालित किया जा रहा है। स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर लड़कियों को रखकर देह व्यापार का अवैध धंधा चलाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की योजना बनाई। थाना डिवीजन नंबर-7 में 31 जुलाई को मुकदमा नंबर 181 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने रॉयल स्पा सेंटर पर तुरंत छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक युवक और तीन युवतियों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिसे सील कर कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान अशोक उर्फ आर्यन पुत्र राम कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सेनीपुरा, रोहतक (हरियाणा) का रहने वाला है और वर्तमान में रोहिणी सेक्टर-1, दिल्ली में रह रहा था। गिरफ्तार युवतियों की पहचान पूजा पुत्री राजिंदर कुमार, निवासी मॉडल टाउन, पानीपत; प्रीती मिश्रा पुत्री किशोरी मिश्रा, निवासी बस्ती गुज्जां, जालंधर; और वंदना पुत्री कप्तान सिंह, निवासी अंसल सुशांत सिटी, पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि स्पा सेंटर संचालक बाहरी राज्यों से युवतियों को बुलाकर ग्राहक सेवा की आड़ में कथित तौर पर यह अवैध धंधा चला रहे थे। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस रैकेट के मुख्य सरगना और इसके संचालन से जुड़ी अन्य जानकारियों का पता लगाया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

नितिन कोहली की मुहिम को मिला विस्तार, अब रमनीक रंधावा भी विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगे कॉपियां

जालंधर, (PNL) : शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए कॉपी वितरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!