Friday , August 21 2026
Breaking News

नितिन कोहली की मुहिम को मिला विस्तार, अब रमनीक रंधावा भी विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगे कॉपियां

जालंधर, (PNL) : शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए कॉपी वितरण अभियान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली की ओर से शुरू की गई इस पहल से प्रेरित होकर लोकसभा इंचार्ज एवं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा ने भी विद्यार्थियों के लिए विशेष कॉपियां लॉन्च कीं।

नितिन कोहली ने अपने अभियान की शुरुआत जालंधर सेंट्रल क्षेत्र से की थी। इसके तहत उन्होंने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के अलावा अपने जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान भी बच्चों को विशेष रूप से तैयार की गई कॉपियां वितरित कीं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना और शिक्षा के प्रति उनमें रुचि विकसित करना है।

इस अभियान को लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब अन्य जनप्रतिनिधि भी इससे जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में रमनीक सिंह रंधावा ने विद्यार्थियों के लिए कॉपियां लॉन्च करते हुए कहा कि शिक्षा में किया गया निवेश समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि यदि अधिक से अधिक लोग ऐसे प्रयासों का हिस्सा बनें तो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इस मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृतपाल सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

गौरतलब है कि नितिन कोहली द्वारा शुरू किया गया यह अभियान अब जालंधर के अन्य क्षेत्रों तक भी पहुंच रहा है। इससे यह संदेश जा रहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में शुरू की गई एक सकारात्मक पहल समाज में व्यापक जनभागीदारी का माध्यम बन सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर SGPC की बसों में तोड़फोड़, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

अमृतसर, (PNL) : गुरु नगरी अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर बुधवार देर रात SGPC की …

सुखबीर बादल पर फायरिंग के मामले में नारायण सिंह चौरा कोर्ट में पेश हुए, वकील ने क्या कहा

अमृतसर , (PNL) : श्री दरबार साहिब के घंटाघर के बाहर 4 दिसंबर, 2024 को …

Gurdaspur: रावी नदी में बाढ़, मकोरा बंदरगाह पर नौका सेवा ठप; कई गांवों के लोग परेशान

गुरदासपुर: पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!