Sunday , July 19 2026
Breaking News

पंजाब के 3 जिलों में बारिश : 24 घंटे में इस साल की रिकॉर्ड बिजली खपत, जालंधर-अमृतसर में कट लगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में आज सुबह मौसम बदल गया। जालंधर, पठानकोट और लुधियाना के जनकपुरी में बारिश हुई। हवाएं चल रही हैं। चंडीगढ़ में मौसम साफ है। बीते कल पंजाब में इस साल की सबसे ज्यादा बिजली खपत दर्ज की गई। बिजली की मांग बढ़कर 16,604 मेगावाट पहुंच गई। बीती रात को जालंधर में बिजली के कट लगे।

अमृतसर के मजीठा में लगातार बिजली कटौती पर ग्रामीण भड़क गए। देर रात लोग बिजली घर पहुंच गए और अधिकारियों के खिलाफ अपना रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि मजीठा क्षेत्र के गांवों में लंबे समय तक बिजली गुल रहती है, जबकि पास के जंडियाला इलाके में नियमित बिजली मिल रही है। उनके क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

राज्य में 24 घंटे में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान मोहाली में 30.4°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरदासपुर में 25°C रहा। चंडीगढ़ में 1.8°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, अमृतसर और पठानकोट में रात के तापमान में गिरावट रही, जिसमें सबसे अधिक 2.1°C की कमी पठानकोट में दर्ज की गई।

अगले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से पंजाब और चंडीगढ़ में 29 और 30 जून को किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

हालांकि इस दौरान लोगों को उमस से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है और यह 41 डिग्री से घटकर 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क …

लुधियाना में पनबस ड्राइवर निकला नशा तस्कर:डिपो की चेकिंग टीम ने की रिपोर्ट, कार से 12 किलो भुक्की बरामद; एक गिरफ्तार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पनबस डिपो के ड्राइवर और परिचालक के खिलाफ नशीले पदार्थों …

FBI का वांटेड SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा गिरफ्तार… अमेरिका के NRI परिवार से मांगी थी 4 करोड़ की फिरौती

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों के कथित नापाक गठजोड़ को लेकर …

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत के अंतरिक्ष इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया …

कैंसर मरीजों की जानकारी छिपाई तो जाना पड़ेगा जेल:पंजाब में बीमारी नोटिफिएबल डिजीज घोषित, सेहत विभाग बनाएगा पोर्टल

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में लगातार बढ़ रहे कैंसर के मामलों को देखते हुए राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!