Sunday , September 20 2026
Breaking News

बेदर्द मां : पटियाला में गोद लिए 10 साल के बच्चे से क्रूरता, मासूम को गर्म प्रेस से जलाया, हदें की पार, पढ़ें

पटियाला, (PNL) : पटियाला में एक महिला ने बच्चे के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी। महिला ने बच्चे को गर्म प्रेस से जलाया। इतना ही नहीं बंधक बनाकर उसे घर पर काम करवाती थी। आरोपी महिला ने बच्चे को गोद लिया हुआ है और उसके साथ क्रूरता कर रही थी। गोद लिए 10 साल के बच्चे को गर्म प्रेस से जलाने व उसे कमरे में बंधक बनाने के मामले में संज्ञान लेते हुए पंजाब बाल अधिकार आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह पटियाला पहुंचे। उन्होंने सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित बच्चे से मिलकर उसका हालचाल जाना। साथ ही डीसी प्रीति यादव व एसएसपी नानक सिंह के साथ बैठक करके आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला मनी शर्मा निवासी ऋषि कॉलोनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल अपना फर्ज सेवा सोसाइटी के मुख्य सेवादार सतपाल सिंह निवासी लचकानी ने पुलिस को सूचना दी थी कि 10 साल के एक बच्चे जसकरन सिंह को पटियाला की ऋषि कॉलोनी की गली नंबर आठ में एक तलाकशुदा महिला ने अपने घर में बंधक बनाकर रखा हुआ है। यह महिला बच्चे के साथ मारपीट भी करती है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम जब सतपाल सिंह को लेकर मौके पर पहुंची, तो पाया कि घर में एक महिला व बच्चा मौजूद थे। पूछने पर महिला ने बताया कि वह किराये पर यहां रह रही है और उसने बच्चे को गोद ले रखा है। बच्चे के चेहरे पर जलने के निशान थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!