Thursday , September 10 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर पुलिस कमिश्नर को दिए सख्त आदेश, कहा-नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी जाए आर-पार की जंग

जालंधर, (PNL) : गत दिनों जालंधर में नशे से हुई नौजवानों की मौत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजाब के बागवानी मंत्री एवं जालंधर वेस्ट के विधायक मोहिंदर भगत ने पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा को नशे के खिलाफ आर पार की जंग छेड़ने के आदेश दिए है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को बिना किसी के दबाव के काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा न जाए जो नशा तस्करी में शामिल हो। यह अभियान सख्ती से जारी रहना चाहिए और नशे के खिलाफ निचले स्तर पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि हम जालंधर को नशा मुक्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करी बड़े अपराधों में शामिल हैं इस अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त आय से बनाई तस्करों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को सख्त आदेश देते हुए कहा कि नशा तस्करों को जल्द से जल्द पकड़ कर जेल की सलाखों के पिछे भेजा जाएं। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नौजवान हमारे देश का भविष्य है उनको इस तरह नशे से मरता हुआ हम हर्गिज नही देख सकते।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!