Sunday , September 20 2026
Breaking News

कॉमनवेल्थ में सिल्वर जीतने वाले लवप्रीत आज घर लौटेंगे:अमृतसर एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत; गांव में जश्न की तैयारियां तेज

अमृतस​र , (PNL) : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले अमृतसर के वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह आज अपने गृह जिले पहुंचेंगे। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। परिवार, रिश्तेदार, ग्रामीण, खेल प्रेमी व समर्थक बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचकर ढोल-नगाड़ों और फूलों की मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत करेंगे।

अमृतसर के सीमावर्ती गांव बल सचंदर के रहने वाले लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 110+ किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 176 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 212 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 388 किलोग्राम भार उठाया।वह स्वर्ण पदक से महज एक किलोग्राम पीछे रह गए। न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी ने 389 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रिफिथ ने कांस्य पदक अपने नाम किया।लवप्रीत सिंह भारतीय नौसेना में जवान के रूप में भी देश की सेवा कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे अमृतसर और पंजाब में खुशी की लहर है। उनके पैतृक गांव बल सचंदर में भी स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ग्रामीण मिठाइयां बांटने और ढोल-नगाड़ों के साथ अपने चैंपियन का भव्य स्वागत करने की तैयारी में जुटे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!