Saturday , October 31 2026
Breaking News

चंडीगढ़ की छात्रा से लुधियाना में दरिंदगी, होटल में बॉयफ्रेंड के दोस्त ने किया रेप

लुधियाना, (PNL) : चंडीगढ़ की एक स्टूडेंट से उसके बॉयफ्रेंड के दोस्त ने लुधियाना के होटल में रेप किया। आरोपी ने उसे कहा कि उसके बॉयफ्रेंड के दूसरे लड़कियों से अवैध संबंध हैं, जिन्हें मिलाने के बहाने होटल बुलाया था। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। संबंध बनाकर उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। स्टूडेंट ने कहा कि वह रेप करने वाले को भाई मानती थी। जब रेप के बाद उसने पूछा कि ये क्या कर दिया तो उसने कहा कि बस हो गया।

करीब 8 महीने से वह स्टूडेंट को ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके बाद उसने बॉयफ्रेंड को पूरी बात बताई। स्टूडेंट ने अब हिम्मत जुटाई और चंडीगढ़ एसएसपी को इस मामले की शिकायत दी। चंडीगढ़ में स्टूडेंट की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर लुधियाना डिवीजन नंबर पांच में ट्रांसफर कर दी गई है। लुधियाना पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर स्टूडेंट का रेप करने की धाराओं के तहत मोगा के रहने वाले महक के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़िता की जुबानी वारदात की सिलसिलेवार कहानी जानिए…

  • चंडीगढ़ में रहती है पीड़िता: पीड़िता अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहती है और एक प्रोफेशनल कोर्स कर रही है। उसकी एक लड़के के साथ 2 साल से दोस्ती है। दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं। दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए तैयार हो गए हैं।

  • बॉयफ्रेंड का दोस्त है आरोपी महक: पीड़िता के साथ जिस आरोपी महक ने धोखे से रेप किया है वो उसके बॉयफ्रेंड का दोस्त है। वो कई बार बॉयफ्रेंड के साथ पीड़िता को मिल चुका है। यही नहीं बॉयफ्रेंड की गैरमौजूदगी में वह कई बार उसे इंस्टीट्यूट से घर छोड़ने व लेने भी जाता था। पीड़िता का कहना है कि वो उसे भाई मानती थी।

  • बॉयफ्रेंड से जलने लगा था उसका दोस्त: पीड़िता का कहना है कि आरोपी महक उसके बॉयफ्रेंड से जलन करने लगा था। बार-बार उसे कहने लगा था कि वो ठीक लड़का नहीं है। उसके चक्कर में मत रह। वो तेरे को धोखा दे रहा है। उसके और लड़कियों से भी संबंध हैं। पीड़िता ने बताया कि उसे अपने बॉयफ्रेंड पर भरोसा था इसलिए वो उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती थी।

  • आरोपी ने कहा प्रूफ दे दूंगा: पीड़िता ने बताया कि आरोपी महक काफी समय से उसके बॉयफ्रेंड के बारे में गलत बोल रहा था। एक दिन उसने कहा कि वो प्रूफ दे देगा और उन लड़कियों से उसे मिलाएगा, जिनके साथ उसके बॉयफ्रेंड ने गलत किया है। पीड़िता ने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड और वो शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे तो उसे लगा कि एक बार देखें तो सही कि आखिर वो लड़कियां कौन हैं।

  • लड़कियों से मिलने लुधियाना बुलाया: स्टूडेंट ने बताया कि नवंबर 2025 में वो लुधियाना अपने रिश्तेदार के घर आई थी तो आरोपी को पता चल गया। उसने कहा कि तुम लुधियाना आई हो तो आओ तुम्हें लड़कियों से मिला देता हूं। उसने बताया कि आरोपी ने कुछ लड़कियों से भी उसकी बात करवाई। आरोपी ने उसे बस स्टैंड के पास एक कमरे में बुलाया।

  • वहां पहुंची तो नहीं थी लड़कियां: स्टूडेंट ने बताया कि जब वो आरोपी के बताए कमरे में पहुंची तो वहां पर कोई लड़कियां नहीं थी। जब उससे लड़कियों के बारे में पूछा तो उसने कहा अभी आ रही हैं रूक जाओ। काफी देर इंतजार करने के बाद भी लड़कियां नहीं आई। स्टूडेंट ने बताया कि वो बाहर निकलने लगी तो उसने कहा कुछ देर रुको, आ जाएंगी। इतने में आरोपी कोल्ड ड्रिंक लेकर आया और उसने उसे पिला दिया।

  • होश आया तो पता चला: स्टूडेंट ने बताया कि वो कुछ देर बाद बेहोश हो गई। उसके बाद उसे कुछ नहीं पता कि क्या हुआ। जब कुछ देर बाद उसे होश आया तो उसे पता चला कि आरोपी ने उसके साथ रेप कर दिया है। उसने बताया कि जब आरोपी से पूछा कि ये क्या कर दिया मैं तो उसे भाई मानती थी तो आरोपी ने कहा कि हो गया, अब किसी को बताना मत।

  • अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी: स्टूडेंट ने बताया कि जब उसने कहा कि वो अब पुलिस को इस बारे में शिकायत देगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि चुपचाप यहां से चंडीगढ़ चली जा नहीं तो उसे जान से मार देगा। आरोपी उसके बाद भी उसके बॉयफ्रेंड के बारे में गलत बोलता रहा और उसे मिलने को कहता रहा। स्टूडेंट ने बताया कि जब उसने मिलने से मना किया तो आरोपी ने कहा कि उसके पास उसकी अश्लील वीडियो हैं। अगर तूने इस बारे में किसी को बताया तो वो वीडियो वायरल कर देगा।

  • डिप्रेशन में चली गई: स्टूडेंट ने बताया कि वो इस घटना के बाद डिप्रेशन में चली गई। धीरे-धीरे उसने इस बारे में अपने बॉयफ्रेंड को बताया, लेकिन उसने भी विश्वास नहीं किया और कहा कि इस बारे में प्रूफ दे नहीं तो वो उससे बात नहीं करेगा। स्टूडेंट ने बताया कि उसने कुछ प्रूफ उसे दिए और तब जाकर उसे विश्वास हुआ। उसने बताया कि बॉयफ्रेंड के सहयोग से ही वो शिकायत दे पाई।

  • एसएसपी चंडीगढ़ को दी शिकायत: स्टूडेंट ने बताया कि उसने एसएसपी चंडीगढ़ को शिकायत दी। उसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़ में जीरो एफआईआर दर्ज करके जांच के लिए लुधियाना ट्रांसफर कर दी।

आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार

थाना डिवीजन नंबर-5 के जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ से इस मामले में जीरो एफआईआर प्राप्त हुई है। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!