Wednesday , October 28 2026
Breaking News

राजोआना के फांसी केस की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:2012 से राष्ट्रपति के पास दया याचिका पेंडिंग; गुण-दोष के आधार पर होगा फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के मामले में पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग पर आज 28 अक्टूबर को सुनवाई होगी। केंद्र के इस रुख के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब वह राजोआना की याचिका पर उसके गुण-दोष के आधार पर सुनवाई करेगा। राजोआना की ओर से दलील दी गई है कि उसकी दया याचिका वर्ष 2012 से राष्ट्रपति के पास लंबित है।

बलवंत सिंह राजोआना का मामला पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या से जुड़ा चर्चित केस है। 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ में पंजाब सिविल सचिवालय के बाहर एक भीषण बम धमाका हुआ था, जिसमें तत्कालीन CM बेअंत सिंह और 17 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।राजोआना उस समय पंजाब पुलिस में कांस्टेबल था और आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा था। वह इस हमले में बैकअप मानव बम के रूप में खड़ा था। अगर पहला हमलावर दिलावर सिंह बब्बर नाकाम हो जाता तो राजोआना खुद को बम से उड़ाने वाला था।

दिसंबर 1995 में राजोआना को गिरफ्तार किया गया। उसने अदालत में बिना किसी पछतावे के अपना जुर्म कबूल किया। उसने अदालत में अपना बचाव करने के लिए वकील रखने या कोर्ट की ओर से दिए गए कानूनी प्रतिनिधि को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। 1 अगस्त 2007 को चंडीगढ़ की विशेष CBI कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई। साल 2010 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी इस सजा को बरकरार रखा। कोर्ट ने उसकी फांसी के लिए 31 मार्च 2012 की तारीख तय की थी।

राजोआना ने खुद कोई दया याचिका दायर नहीं की, क्योंकि वह भारत के कानून को नहीं मानता था। हालांकि, SGPC ने उसके लिए राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर कर दी। पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगड़ने के डर से तत्कालीन यूपीए सरकार ने मार्च 2012 में उसकी फांसी पर अंतरिम रोक लगा दी।साल 2019 में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर तत्कालीन एनडीए सरकार ने राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने का प्रस्ताव दिया। हालांकि, इस पर अंतिम आधिकारिक फैसला और अधिसूचना कभी जारी नहीं हो सकी और दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित ही रही। राजोआना पिछले 30 सालों से जेल में बंद है, जिसमें से करीब 15-16 साल उसने फांसी की कोठरी में बिताए हैं। राजोआना के वकीलों का तर्क है कि दया याचिका पर फैसला लेने में केंद्र सरकार और राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से हुई असाधारण और अनुचित देरी उसके मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फिल्लौर में इंडो कैनेडियन बस ने ऑल्टो को मारी टक्कर:नेशनल हाईवे पर हादसा, पठानकोट लौट रहे थे; 2 श्रद्धालु घायल

जालंधर , (PNL) : फिल्लौर में खैरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को इंडो-कैनेडियन …

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मचा बवाल:आधी रात को भिड़े स्टूडेंट्स, गाली-गलौज के बाद हाथापाई, 2 छात्र घायल; पुलिस फोर्स पहुंची

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली के घड़ूंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पंखा चलाने को …

जालंधर में विवाद के बाद रेहड़ी संचालक पर हमला:आमलेट बनाने में देरी पर हुआ विवाद; सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की गढ़ा की लेबर कॉलोनी में चिकन और अंडे की रेहड़ी …

फिल्लोर नेशनल हाईवे पर ओवरटेक के दौरान भिड़ीं दो गाड़ियां:डिवाइडर उखाड़कर दूसरे रोड पर पलटीं, कार सवार गंभीर रुप से घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फिल्लोर में नेशनल हाईवे (NH-44) पर गोराया से लुधियाना की …

पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना पर उत्तराखंड में कार्रवाई! हरिद्वार में 3 बसें सीज, भाजपा सरकार की कार्रवाई पर उठे सवाल

हरिद्वार/पंजाब, (PNL) : पंजाब सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने …

बड़ी खबर : टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वालों को बड़ी राहत, अब मात्र इतने रुपए में मिलेगा सालाना पास, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे …

अमृतसर- गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या:माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग में दोस्त भी घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सोमवार रात आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच के बेटे की …

लुधियाना में गुरुद्वारे के गेट पर फायरिंग:नकाबपोश हमलावर ने चलाईं गोलियां, गुरुद्वारा प्रमुख के लिए धमकी भरी चिट्‌ठी फेंकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर एक युवक …

गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु नतमस्तक:गोल्डन टेंपल फूलों से सजा; शाम को दीपमाला और आतिशबाजी होगी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी का 492वां प्रकाश पर्व मंगलवार को …

पंजाब CM की इच्छा सुन खुश हुआ पाकिस्तान:PAK मंत्री बोले- दिल से वेलकम; भगवंत मान ने कहा था- मैं वहां जाना चाहता हूं

पठानकोट , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पाकिस्तान आने का औपचारिक निमंत्रण …

2027 चुनाव की तैयारी, इलेक्शन कमीशन की टीम पंजाब पहुंची:चंडीगढ़ में CEO संग मीटिंग, सभी जिलों में भी जाएगी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग …

CM मान के OSD ने मजीठिया को भेजा कानूनी नोटिस:घुम्मन ने सोशल मीडिया पोस्ट को निराधार बताया; कहा-24 घंटे के भीतर मांगें माफी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने शिरोमणि …

जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज:पहला मैच मलेशिया और चीन के बीच; CM मान नए स्टेडियम का करेंगे उद्घाटन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से ‘हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस …

अमृतसर में करोड़ों की हेरोइन पकड़ी, 7 तस्कर अरेस्ट:14 नई पिस्तौल-20 किलो नशा मिला; विदेश में बैठे हैंडलर से जुड़ा कनेक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क …

CM मान कल नकोदर में करेंगे ‘लोक मिलनी’:MLA इंद्रजीत कौर ने तैयारियों की समीक्षा की; सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘लोक मिलनी’ 28 अक्टूबर को नकोदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!