Wednesday , October 28 2026
Breaking News

लुधियाना के एक और गुरुद्वारे में फायरिंग:2 नकाबपोश बदमाशों ने कमरे पर चलाईं गोलियां, स्नान करने गए बाबा बचे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं इलाके में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने का सिलसिला जारी है। गांव गगड़ा स्थित गुरुद्वारा गोपालसर के बाद अब बदमाशों ने गुरुद्वारा मंजी साहिब (राजोवन कला ) में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है।बुधवार सुबह करीब 3 बजे 2 नकाबपोश बदमाशों ने गुरुद्वारा साहिब में घुसकर बाबा बलदेव सिंह के कमरे को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत यह रही कि वारदात के वक्त बाबा बलदेव सिंह कमरे में मौजूद नहीं थे, जिससे एक बहुत बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार अलसुबह करीब 3 बजे दो बदमाश गुरुद्वारा मंजी साहिब परिसर में दाखिल हुए। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से अच्छी तरह ढके हुए थे। गुरुद्वारा साहिब के अंदर पहुंचते ही उन्होंने पिस्टल निकाली और सीधा बाबा बलदेव सिंह के कमरे की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां कमरे के दरवाजे और दीवार पर जाकर लगीं। फायरिंग इतनी जबरदस्त थी कि एक गोली दरवाजे पर लगे शीशे को भेदते हुए आर-पार निकल गई। जिस समय बदमाशों ने कमरे को निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं उस समय बाबा बलदेव सिंह वहां नहीं थे। वे अपनी दिनचर्या के अनुसार तड़के स्नान करने के लिए गए हुए थे। अगर वे उस वक्त कमरे में मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। तड़के गुरुद्वारा साहिब जैसी पवित्र जगह पर हुई इस फायरिंग की घटना से संगत में भारी रोष है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

गोलियों की आवाज और घटना की सूचना मिलते ही थाना सुधार की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और सबूत जुटाए। मामले की जांच कर रहे थाना सुधार के एसएचओ राजवरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। दोनों बदमाशों की पहचान करने और वारदात के पीछे के असल कारणों का पता लगाने के लिए गुरुद्वारा साहिब और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फिल्लौर में इंडो कैनेडियन बस ने ऑल्टो को मारी टक्कर:नेशनल हाईवे पर हादसा, पठानकोट लौट रहे थे; 2 श्रद्धालु घायल

जालंधर , (PNL) : फिल्लौर में खैरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को इंडो-कैनेडियन …

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मचा बवाल:आधी रात को भिड़े स्टूडेंट्स, गाली-गलौज के बाद हाथापाई, 2 छात्र घायल; पुलिस फोर्स पहुंची

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली के घड़ूंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पंखा चलाने को …

जालंधर में विवाद के बाद रेहड़ी संचालक पर हमला:आमलेट बनाने में देरी पर हुआ विवाद; सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की गढ़ा की लेबर कॉलोनी में चिकन और अंडे की रेहड़ी …

फिल्लोर नेशनल हाईवे पर ओवरटेक के दौरान भिड़ीं दो गाड़ियां:डिवाइडर उखाड़कर दूसरे रोड पर पलटीं, कार सवार गंभीर रुप से घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फिल्लोर में नेशनल हाईवे (NH-44) पर गोराया से लुधियाना की …

पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना पर उत्तराखंड में कार्रवाई! हरिद्वार में 3 बसें सीज, भाजपा सरकार की कार्रवाई पर उठे सवाल

हरिद्वार/पंजाब, (PNL) : पंजाब सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने …

बड़ी खबर : टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वालों को बड़ी राहत, अब मात्र इतने रुपए में मिलेगा सालाना पास, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे …

अमृतसर- गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या:माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग में दोस्त भी घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सोमवार रात आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच के बेटे की …

लुधियाना में गुरुद्वारे के गेट पर फायरिंग:नकाबपोश हमलावर ने चलाईं गोलियां, गुरुद्वारा प्रमुख के लिए धमकी भरी चिट्‌ठी फेंकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर एक युवक …

गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु नतमस्तक:गोल्डन टेंपल फूलों से सजा; शाम को दीपमाला और आतिशबाजी होगी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी का 492वां प्रकाश पर्व मंगलवार को …

पंजाब CM की इच्छा सुन खुश हुआ पाकिस्तान:PAK मंत्री बोले- दिल से वेलकम; भगवंत मान ने कहा था- मैं वहां जाना चाहता हूं

पठानकोट , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पाकिस्तान आने का औपचारिक निमंत्रण …

2027 चुनाव की तैयारी, इलेक्शन कमीशन की टीम पंजाब पहुंची:चंडीगढ़ में CEO संग मीटिंग, सभी जिलों में भी जाएगी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग …

CM मान के OSD ने मजीठिया को भेजा कानूनी नोटिस:घुम्मन ने सोशल मीडिया पोस्ट को निराधार बताया; कहा-24 घंटे के भीतर मांगें माफी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने शिरोमणि …

जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज:पहला मैच मलेशिया और चीन के बीच; CM मान नए स्टेडियम का करेंगे उद्घाटन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से ‘हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस …

अमृतसर में करोड़ों की हेरोइन पकड़ी, 7 तस्कर अरेस्ट:14 नई पिस्तौल-20 किलो नशा मिला; विदेश में बैठे हैंडलर से जुड़ा कनेक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क …

CM मान कल नकोदर में करेंगे ‘लोक मिलनी’:MLA इंद्रजीत कौर ने तैयारियों की समीक्षा की; सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘लोक मिलनी’ 28 अक्टूबर को नकोदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!