Tuesday , September 8 2026
Breaking News

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने शहर में रेस्टोरेंट-क्लबों के संचालन से लेकर तेज आवाज में संगीत, अतिक्रमण, पटाखों की बिक्री और वाहनों में हथियार रखने समेत 8 मामलों को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

नए नियमों के तहत रेस्टोरेंट और क्लब रात 12 बजे तक बंद करने होंगे, जबकि रात 10 बजे के बाद DJ और तेज म्यूजिक पर रोक रहेगी। पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल के लिए भी नियम तय किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अमृतसर में रात 12 बजे के बाद क्या-क्या रहेगा बंद, जानिए…

  • रात 11:30 बजे के बाद कोई नया ऑर्डर नहीं लिया जाएगा: रेस्टोरेंट और क्लबों के लिए समय तय किया गया है। रात 11:30 बजे के बाद कोई नया ऑर्डर नहीं लिया जाएगा और नए ग्राहक अंदर नहीं आ सकेंगे। सभी रेस्टोरेंट, क्लब और लाइसेंस वाली खाने-पीने की दुकानें रात 12 बजे तक बंद करनी होंगी।

  • रात 10 बजे के बाद DJ और तेज म्यूजिक पर रोक: डीजे, लाइव ऑर्केस्ट्रा और दूसरे म्यूजिक सिस्टम रात 10 बजे तक बंद करने होंगे। इनकी आवाज इतनी कम रखनी होगी कि परिसर के बाहर सुनाई न दे। गाड़ियों में लगे म्यूजिक सिस्टम की आवाज भी वाहन के बाहर नहीं आनी चाहिए।

  • सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जे हटाने के भी आदेश: सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जे हटाने के भी आदेश दिए गए हैं। दुकानों के बाहर सामान रखकर बेचने या अनधिकृत बोर्ड लगाने पर रोक होगी। इसका मकसद ट्रैफिक जाम रोकना, पैदल चलने वालों को दुर्घटनाओं से बचाना और छोटे अपराधों पर लगाम लगाना है।

  • पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती: पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल के लिए भी सख्त नियम बनाए गए हैं। पटाखे सिर्फ लाइसेंस वाली दुकानों से ही बेचे जा सकेंगे। अस्पतालों और स्कूल-कॉलेज जैसे साइलेंस जोन में पटाखे चलाने पर रोक रहेगी। IOC, BPCL और HPCL के तेल टर्मिनलों के 500 गज के दायरे में भी पटाखे नहीं चलाए जा सकेंगे। विदेशी, अवैध रूप से आयात किए गए और सीरीज पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ कम प्रदूषण वाले और ग्रीन पटाखों की बिक्री की इजाजत होगी।

  • दिवाली से गुरुपर्व तक पटाखों का समय तय: पटाखे चलाने के लिए समय भी तय किया गया है। दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक पटाखे चलाए जा सकेंगे। क्रिसमस और न्यू ईयर ईव पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक का समय तय है। गुरुपर्व पर सुबह 4 से 5 बजे और रात 9 से 10 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति होगी।

  • शराब के अहाते रात 12 बजे तक बंद करने होंगे: शराब की दुकानें (अहाते) रात 12 बजे तक या लाइसेंस की शर्तों के अनुसार पूरी तरह बंद करनी होंगी। यह प्रावधान पंजाब शराब लाइसेंस (पहला संशोधन) नियम, 2024 के नियम नंबर-4 के तहत लागू होगा।

शोर के निर्धारित मानकों का पालन जरूरी

भारत के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, किसी भी स्रोत से होने वाला शोर उस इलाके के लिए निर्धारित शोर के मानकों से 10 dB(A) या 75 dB(A) से अधिक नहीं होना चाहिए, इनमें से जो भी कम हो। सभी संस्थानों को इन मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

पंजाब में सामूहिक छुट्टी पर गए सरकारी कर्मचारी, हड़ताल को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा ने मुलाजिमों को दी अंतिम चेतावनी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और राज्य सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!