Tuesday , September 29 2026
Breaking News

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर ऊंची माउंट अबी गामिन पर तिरंगा फहराया। सचिन 17 सितंबर 2026 की सुबह कठिन मौसम और बर्फीली परिस्थितियों के बीच सफलतापूर्वक चोटी पर पहुंचे। उनके अनुसार, वह यूनियन टेरिटरी से अबी गामिन फतह करने वाले पहले पुलिस जवान हैं।

सचिन माउंट कामेट (7,756 मीटर) और अबी गामिन के संयुक्त अभियान पर निकले थे। 14 सितंबर के बाद मौसम खराब होने से कामेट का रास्ता तय समय पर नहीं खुल सका। तेज हवाओं और भारी बर्फबारी के चलते टीम को कामेट का अभियान रोकना पड़ा। इसके बाद परिस्थितियों का आकलन कर टीम ने अबी गामिन की ओर रुख किया और 17 सितंबर की सुबह शिखर पर पहुंचने में सफलता हासिल की।

ग्लेशियर, क्रेवास और बर्फीली ढलानों के बीच चढ़ाई अबी गामिन गढ़वाल हिमालय में भारत-तिब्बत सीमा के पास स्थित चुनौतीपूर्ण पर्वत है। अभियान के दौरान टीम को ग्लेशियर, बर्फीली ढलानों, मोरेन और क्रेवास से होकर गुजरना पड़ा। अत्यधिक ठंड, तेज हवाओं और कम ऑक्सीजन ने भी चढ़ाई को मुश्किल बनाया। अभियान क्षेत्र में आईटीबीपी, इंडो-अर्जेंटीना आर्मी टीम और इंडियन आर्मी आर्टिलरी टीम भी मौजूद थीं। संवेदनशील सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां अभियान की चुनौती और बढ़ गई थी।

एवरेस्ट के बाद ल्होत्से और अबी गामिन सचिन ने अभियान से पहले मोरनी हिल्स के तेजा ट्रैक पर नियमित ट्रेनिंग की थी। लंबी दूरी तक पैदल चलने, कठिन चढ़ाई और शरीर की क्षमता बढ़ाने के लिए उन्होंने यहां अभ्यास किया। सचिन के अनुसार, मोरनी की पहाड़ियों में की गई तैयारी का फायदा हिमालय में चढ़ाई के दौरान मिला।

कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं सचिन कुमार इससे पहले 22 मई 2024 को माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) और 25 मई 2024 को माउंट ल्होत्से (8,516 मीटर) फतह कर चुके हैं। वह 20 से अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी और अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियानों में हिस्सा ले चुके हैं। 6 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं। वर्तमान में सचिन चंडीगढ़ पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। पुलिस में 15 साल से अधिक की सेवा के साथ वह पर्वतारोहण में भी लगातार सक्रिय हैं।

दिवंगत पर्वतारोहियों को समर्पित की सफलता सचिन ने अबी गामिन की सफलता को पर्वतारोहण के दौरान जान गंवाने वाले पर्वतारोहियों की स्मृति को समर्पित किया। उन्होंने दिवंगत राकेश बिश्नोई, नितिश कुमार दहिया, Nims Dai टीम, अमरीश त्यागी और जयराज सिंह समेत अन्य पर्वतारोहियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण सिर्फ शिखर तक पहुंचने का प्रयास नहीं, बल्कि उन पर्वतारोहियों के साहस और याद को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है, जिन्होंने पहाड़ों पर अपने प्राण गंवाए।

परिवार और साथियों का जताया आभार सचिन ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, दोस्तों, टीम के सदस्यों और शुभचिंतकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि हजारों फीट की ऊंचाई पर जब पर्वतारोही मुश्किल परिस्थितियों से जूझता है, तब परिवार उसकी सुरक्षित वापसी के लिए इंतजार करता है।

उनके मुताबिक, अबी गामिन की सफलता अकेले उनकी उपलब्धि नहीं, बल्कि परिवार और सहयोगियों के विश्वास का परिणाम है। अभियान के सफल समापन के बाद इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (IMF) के फ्लैग-इन कार्यक्रम के साथ अभियान का औपचारिक समापन किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!