जालंधर : फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिक मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जॉय मलिक की माता जी की रस्म किरया आज
Punjab News Live -PNL
August 11, 2026
Uncategorized, जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिक मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जॉय मलिक की माता और वरिष्ठ वकील कवि राज मलिक की पत्नी का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है।
वीना मलिक की रस्म क्रिया आज 12 अगस्त, बुधवार को महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड में दोपहर 2 से 3 बजे तक होगी। इस अवसर पर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। परिवार की ओर से सभी स्नेहीजनों और परिचितों से रस्म क्रिया में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने की अपील की गई है।