Wednesday , September 9 2026
Breaking News

चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में 2 बजे तक बारिश का अलर्ट:पठानकोट में बरसे बादल, तापमान 1.3 डिग्री गिरा; अमृतसर में सबसे अधिक बारिश

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के साथ चंडीगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने दोपहर 2 बजे तक ट्राइसिटी यानी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

वहीं, पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरदासपुर 35.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।

पंजाब के 5 जिलों में बारिश रिकॉर्ड

पंजाब के आज सभी जिलों में बारिश का अनुमान है। हालांकि इससे पहले सोमवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 5 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें सबसे ज्यादा बारिश अमृतसर में 53 मिमी हुई।

इसके अलावा पठानकोट के थीन डैम और रूपनगर के रोपड़ KVK में 0.5-0.5 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि लुधियाना और पटियाला में ट्रेस (TR) बारिश रिकॉर्ड हुई। राज्य में आज औसत अधिकतम तापमान में 1.3°C की गिरावट दर्ज की गई।

अगले 7 दिन बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में अगले 7 दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा। 11 और 13 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 12, 14, 15 और 16 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

बिजली की डिमांड 13 हजार पार पंजाब में रात 11:25 बजे बिजली की मांग 13,300 मेगावाट रही। इस समय पंजाब 8,876 मेगावाट बिजली ले रहा था, जबकि तय शेड्यूल 9,014 मेगावाट था। यानी खपत तय शेड्यूल से 138 मेगावाट कम रही।

डैम खतरे के निशान से नीचे

भाखड़ा डैम में पानी का स्तर 1,614 फीट दर्ज किया गया है। जबकि इसका अधिकतम स्तर 1,680 फीट माना जाता है। यानी यह करीब 66 फीट नीचे है। पोंग डैम का जलस्तर 1,348.58 फीट था, जबकि इसका अधिकतम स्तर करीब 1,390 फीट है। यानी यह करीब 41.42 फीट नीचे है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!