Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर के भार्गव कैंप में शराब पकड़ने गई एक्साइज टीम पर चली गोलियां, मचा हड़कंप

जालंधर, (PNL) : भार्गव कैंप इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग कर दी गई। जानकारी के अनुसार एक्साइज विभाग की टीम भार्गव कैंप में डीसी नामक युवक के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने टीम पर गोलियां चला दीं।

फायरिंग की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, एक्साइज विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!