Sunday , November 1 2026
Breaking News

जालंधर सेंट्रल में 60 प्रतिशत से अधिक पात्र महिलाओं को मिल चुका है ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ का लाभ : नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने अपने कार्यालय में ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ को लेकर हलके की सखियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान योजना की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया तथा शेष पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार की ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ महिलाओं के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचे और कोई भी पात्र लाभार्थी इससे वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि जालंधर सेंट्रल हलके में अब तक 60 प्रतिशत से अधिक पात्र माताओं और बेटियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब हमारा लक्ष्य शेष सभी पात्र महिलाओं तक भी योजना का लाभ पहुंचाना है, ताकि हलके की कोई भी योग्य महिला इस कल्याणकारी योजना से वंचित न रहे।

नितिन कोहली ने सखियों द्वारा किए जा रहे निरंतर जमीनी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और लोगों से सीधा संवाद ही इस योजना की सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर पात्र महिलाओं की पहचान करना, उन्हें योजना की जानकारी देना तथा आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। सखियों की मेहनत के कारण बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जा चुका है।

उन्होंने सभी सखियों का आभार व्यक्त करते हुए उनसे अपील की कि वे इसी समर्पण, उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ आगे भी कार्य करती रहें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक गली और प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। जब तक अंतिम पात्र महिला को भी योजना का लाभ नहीं मिल जाता, तब तक हमारा अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।

नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसी योजनाएं लागू कर रही है, जो समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ भी इसी सोच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाना सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है।

इस मौके पर उनकी पत्नी श्रीमती निधि कोहली जी, गोल्डी मरवाहा जी, धीरज सेठ जी, संजीव त्रेहन जी, सुभाष शर्मा जी, डॉ. अमित जी, एम.बी. बाली जी, मनीष शर्मा जी, समूह पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक के दौरान सखियों ने भी विश्वास दिलाया कि वे हलके के प्रत्येक वार्ड में अभियान को और अधिक गति देंगी तथा शेष पात्र महिलाओं को भी योजना से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी, ताकि जालंधर सेंट्रल की कोई भी पात्र महिला इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित न रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!