Thursday , September 17 2026
Breaking News

AAP ने पंजाब में दो नए हल्का इंचार्जों का किया ऐलान, समाना से सुरजीत सिंह रखड़ा तो शाहकोट से पाला जलालपुरिया को जिम्मेदारी

चंडीगढ़, (PNL): आम आदमी पार्टी ने पंजाब में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दो विधानसभा हलकों के नए हल्का इंचार्जों का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से समाना विधानसभा हलके की जिम्मेदारी सुरजीत सिंह रखड़ा को दी गई है, जबकि शाहकोट हलके का नया हल्का इंचार्ज कबड्डी खिलाड़ी पाला जलालपुरिया को बनाया गया है।

सुरजीत सिंह रखड़ा मई 2026 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वह इससे पहले अकाली दल की सरकार में मंत्री रह चुके हैं और समाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं। AAP में शामिल होने के बाद से ही उन्हें समाना में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा थी।

वहीं पाला जलालपुरिया कबड्डी के जाने-माने खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। अब पार्टी ने उन्हें शाहकोट विधानसभा हलके का हल्का इंचार्ज नियुक्त कर राजनीतिक जिम्मेदारी सौंपी है।

पाला जलालपुरिया की नियुक्ति को शाहकोट क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक फैसला माना जा रहा है। हालांकि, आने वाले समय में वह हलके में पार्टी की गतिविधियों को किस तरह आगे बढ़ाते हैं, यह देखना अहम रहेगा।

AAP की इन नियुक्तियों को पंजाब में पार्टी की आगामी राजनीतिक तैयारियों और विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

Screenshot

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में यूथ लीडर्स की टीम बनाएंगे सचिन पायलट:एक-एक विधानसभा क्षेत्र में नेताओं की सक्रियता का रिव्यू; सेकेंड लाइन लीडर्स पर भी नजर

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट का पूरा फोकस अब विधानसभा …

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ.. भारत का अमेरिका को जवाब-समझौता नहीं करेंगे, अपने हिसाब से खरीदेंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी संसद ने कल एक संशोधन बिल पास किया जिसमें रूस …

लुधियाना के वैष्णो देवी मंदिर में चोरी:चोर ने पहले रेकी की, आभूषण चुराकर भागा; पंडित की एक्टिवा भी ले गया

लुधियाना , (PNL) :  लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित किशोर नगर इलाके के वैष्णो देवी …

जालंधर में 83 पेटी अवैध शराब बरामद:3 आरोपियों पर केस, 2 कारों में भरी थी खेप; पुलिस और आबकारी विभाग का एक्शन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई …

चंडीगढ़ में 6 केमिस्ट शॉप्स पर छापेमारी:टीम ने खंगाले रिकॉर्ड, 5 में उल्लंघन मिला; नशे के लिए दवाओं के दुरुपयोग पर शिकंजा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए चलाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!