Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की:इश्क बुल्ले नूं नचावे यार गीत सुनाया, संत बोले- तुम्हारी आवाज बुलंद, ऐसे ही गाते रहो

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सूफी सिंगर कंवर ग्रेवाल ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। 14 मई को हुई इस मुलाकात का वीडियो कंवर ग्रेवाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। पंजाबी सिंगर ने इस मुलाकात के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। लेकिन कहा कि प्रेमानंद महाराज से मिलकर सुकून मिला है।इस दौरान उन्होंने अपना फेमस गीत इश्क बुल्ले नूं नचावे यार ते नच्णा पैंदा ए सुनाया। इस पर महाराज ने कहा कि तुम्हारी आवाज बहुत बुलंद है। इसी तरह गाते रहो।कंवर ग्रेवाल की तस्वीरों पर फैंस ने लिखा कि वृंदावन में सुर और भक्ति का अद्भुत संगम हुआ है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू, पंजाबी सिंगर इंद्रजीत सिंह निक्कू और बी प्राक समेत कई हस्तियां प्रेमानंद महाराज से मिल चुकी हैं।

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आगे नतमस्तक होते सिंगर कंवर ग्रेवाल।

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आगे नतमस्तक होते सिंगर कंवर ग्रेवाल।

प्रेमानंद के सामने जमीन पर बैठे कंवर ग्रेवाल 14 जून को सिंगर कंवर ग्रेवाल प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे। मंच पर आते ही प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों ने कंवर ग्रेवाल के बारे में बताया। इस पर महाराज ने कहा कि नचणा पैंदा ए। इस पर मुस्कुराकर कंवर ग्रेवाल ने महाराज के आगे प्रणाम किया और सिरोपा स्वीकार किया। इसके बाद सिंगर महाराज के सामने साधारण मुलाकात करने वालों की तरह जमीन पर बैठ गए।

सफेद कुर्ते और सिर पर पगड़ी बांधे ग्रेवाल ने महाराज के चरणों में शीश नवाया और उनसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया। मुलाकात के दौरान गायक संत प्रेमानंद के सामने हाथ जोड़कर बैठे रहे।

सिंगर को फेमस गीत सुनाने के लिए कहा कंवर ग्रेवाल ने संत प्रेमानंद महाराज के कहने पर अपने फेमस गीत इश्क बुल्ले नूं नचावे यार ते नच्णा पैंदा ए सुनाया। इस पर महाराज टकटकी लगाकर कंवर ग्रेवाल की तरफ देखते रहे और गीत खत्म होने पर बोले-बहुत अद्भुत। तुम्हारी आवाज बहुत बुलंद है। सदा खुश रहो, स्वस्थ रहो और इसी तरह गाते रहो।

महाराज ने ग्रेवाल को संगीत और भक्ति का संबंध समझाते हुए कहा कि जब कला में मैं (अहंकार) खत्म हो जाता है, तब वह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि इबादत बन जाती है।

पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल महाराज प्रेमानंद के आगे नतमस्तक होते हुए।

पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल महाराज प्रेमानंद के आगे नतमस्तक होते हुए।

राधा-राधा भजन के साथ शिव कुमार बटालवी का कलाम सुनाया कंवर ग्रेवाल ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद श्रद्धालुओं को सूफी और धार्मिक गीतों से मंत्रमुग्ध किया। ग्रेवाल ने राधा-राधा और कृष्णा-कृष्णा भजन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके साथ ही बुल्ले शाह के साथ पंजाबी के मशहूर शायर शिव कुमार बटालवी का कलाम की पुच्छदेयो हाल फकीरां दा, साडा नदियों बिछड़ेया नीरां दा सुनाया।

संत प्रेमानंद के दरबार में ये सिंगर भी हो चुके नतमस्तक

  • इंद्रजीत निक्कू की मुलाकात रही थी सबसे चर्चित: पंजाबी सिंगर इंद्रजीत निक्कू ने सबसे पहले महाराज के चरणों में बैठकर आशीर्वाद लिया था। उनकी ये मुलाकात सबसे चर्चित रही थी। मुलाकात के दौरान निक्कू रो दिए थे। उन्होंने महाराज के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलतियों की क्षमा मांगी थी। निक्कू ने बाद में सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए कहा था कि महाराज से मिलने के बाद उनके मन का बोझ हल्का हो गया और उन्हें जीवन जीने की एक नई दिशा मिली। इंद्रजीत निक्कू ने बताया कि एक समय वे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के टॉप पर थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से काम की कमी और मानसिक तनाव के कारण वे काफी परेशान चल रहे थे। इसके बाद कई सिंगर निक्कू की मदद के लिए आगे आए थे।

  • बी प्राक ने कहा था- मेरी जिंदगी 360 डिग्री बदल गई: मशहूर गायक बी प्राक कई बार महाराज के पास हाजिरी लगा चुके हैं। उन्होंने स्वीकार किया था कि महाराज के वचनों ने उनकी जिंदगी 360 डिग्री बदल दी है। अपनी पत्नी के साथ पहुंचे बी प्राक ने वहां नाम जप की महिमा को समझा और भक्ति मार्ग पर चलने का संकल्प लिया था।

  • मीका सिंह भी कर चुके राधा नाम का संकीर्तन: पंजाबी सिंगर मीका सिंह भी महाराज से मुलाकात कर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर चुके हैं। मुलाकात के दौरान महाराज ने उनसे राधा नाम की महिमा पर चर्चा की थी, जिसके बाद मीका ने संकीर्तन भी किया था।

  • बादशाह भी महाराज से ले चुके आशीर्वाद: रैपर और सिंगर बादशाह भी महाराज के सत्संग में शामिल हो चुके हैं। वह अपने परिवार के साथ महाराज से मिले थे। इस दौरान बादशाह के भाई ने महाराज से पूछा था कि जब इंसान सच बोलता है, तो उसके रिश्ते क्यों टूट जाते हैं? इस पर महाराज ने कहा कि सत्य की राह कठिन होती है, लेकिन भगवान सत्य के साथ रहने वाले का ही साथ देते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!