Sunday , October 11 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर 1300 सत्कार सखियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर आज करीब 1300 सत्कार सखियों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके साथ मेयर विनीत धीर और चेयरमैन जिला योजना समिति अमृतपाल सिंह भी मौजूद थे।

यहां बस्ती पीर दादा रोड पर मनाए गए रक्षाबंधन महोत्सव समारोह के दौरान संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन सत्कार सखियों ने मुख्यमंत्री मांवां-धीया सत्कार योजना को महिलाओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इन सत्कार सखियों की मेहनत के कारण योग्य लाभार्थियों के खातों में सम्मान राशि पहुंचना शुरू हो गई है।

श्री भगत ने कहा कि सत्कार सखियों की बदौलत जालंधर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की 52 हजार महिलाओं को मांवां-धीया सत्कार योजना के तहत पंजीकृत किया गया, जो आज सम्मान राशि प्राप्त कर रही है। उन्होंने इस व्यापक सरकारी योजना को घर-घर पहुंचाने के लिए सभी सत्कार सखियों की मेहनत और सहयोग की भरपूर सराहना की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान और कल्याण के लिए दृढ़ वचनबद्ध है और महिलाओं की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की बेहतरी के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं को रक्षाबंधन के त्योहार की बधाई देते हुए उनसे राखी बंधवाई और उपहार भी भेंट किए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि भाई-बहन के प्यार, विश्वास, स्नेह और आपसी सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्योहार हमें रिश्तों की कद्र करने के साथ-साथ समाज में महिलाओं को उचित मान-सम्मान देने की प्रेरणा भी देता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं के अलावा अन्य विभिन्न हस्तियाँ भी मौजूद थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!