Saturday , August 22 2026
Breaking News

एक पैर गंवा चुके रमन कुमार को मिली जिंदगी जीने की नई राह, मोहिंदर भगत ने किया ये काम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भार्गव कैंप निवासी रमन कुमार के लिए उस समय जिंदगी बेहद मुश्किल हो गई, जब चिकित्सकीय कारणों से उनकी एक टांग काटनी पड़ी। दिव्यांगता के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामों और आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
रमन कुमार की परेशानी को देखते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अरोड़ा आई अस्पताल के सहयोग से उन्हें इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल भेंट की। इस पहल से रमन कुमार को आवागमन में काफी राहत मिलेगी और वे अधिक आत्मनिर्भर होकर अपनी जिंदगी आगे बढ़ा सकेंगे।

इस अवसर पर मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंद लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं।
इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल मिलने पर रमन कुमार ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और अरोड़ा आई अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके लिए जिंदगी की राह काफी आसान होगी।
इस अवसर पर डॉ अमनदीप अरोड़ा, डॉ अमनजोत कौर, डॉ नवनीत, सुरिंदर दूना, रमेश भगत,विजय काका, कुलदीप भगत गगन एवं अन्य उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सज्जन कुमार को लेकर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने दिया हैरान करने वाला बयान, पढे़ं

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य …

राहुल की जिद के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में 31 दिन बाद दर्ज हो रही FIR

दिल्ली , (PNL) : दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की मांग मान …

बरनाला-मानसा राजमार्ग पर भीषण दुर्घटना, भूसे से लदी एक ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी; एक युवक की मौत हो गई

बरनाला , (PNL) :  बरनाला-मानसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हांडियाया कस्बे के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना …

अजनाला में भीषण घटना, देर रात एक घर पर दो ग्रेनेड से हमला; 2 महिलाओं सहित 3 लोग घायल

अमृतसर , (PNL) : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद करीब स्थित अजनाला विधानसभा क्षेत्र के जट्टा …

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!