Saturday , September 12 2026
Breaking News

लुधियाना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- 1:11 बजे धमाका होगा, डॉग स्क्वायड ने की सर्च; राष्ट्रीय लोक अदालत लगी थी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज को आज ईमेल के जरिए कोर्ट परिसर में बम धमाके की धमकी मिली है। यह धमकी उस समय मिली जब कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत लगी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी।डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर 12 सितंबर को deniseseward01@gmail.com से एक ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) से जुड़ा हुआ बताया है। ईमेल में दोपहर 1:11 बजे धमाका करने की बात कही गई है।

डॉग स्क्वायड की टीम सर्च करते हुए।

डॉग स्क्वायड की टीम सर्च करते हुए।

इन जगहों को भी उड़ाने की धमकी इस धमकी भरे ईमेल में सिर्फ लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और लोक अदालत ही नहीं, बल्कि मोहाली-हलवारा एयरपोर्ट पर भी हिंसक हमले की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कुछ राजनीतिक नेताओं को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

धमकी भरा ईमेल मिला।

धमकी भरा ईमेल मिला।

पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी धमकी मिलने के तुरंत बाद लुधियाना के डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने तुरंत जजों, कोर्ट स्टाफ, वकीलों और वहां मौजूद आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए भी कड़े कदम उठाने को कहा गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Jalandhar में 75 किलो संदिग्ध पनीर सीज:सेहत विभाग की मिठाई की दुकानों पर रेड; खोया-पनीर के सैंपल जांच को भेजे

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने …

Halwara Airport पर फिर रद्द हुई उड़ान:102 यात्री परेशान, 65 को पकड़नी थी इंटरनेशनल फ्लाइट; सामान समेत वापस लौटे

लुधियाना , (PNL) : हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर का सपना अब यात्रियों के लिए …

जालंधर में 5 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार:सप्लाई से पहले गुप्त सूचना से सीआईए ने दबोचे, 1.50 लाख ड्रग मनी बरामद

जालंधर  , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर दो नशा तस्करों …

बघेल के बाद पायलट की चन्नी गुट को दो टूक:कहा- पंजाब कांग्रेस का नेतृत्व नहीं बदलेगा; खुद को CM चेहरा भी न समझें

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी …

गोल्डन टेंपल में प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु टेकेंगे माथा:नगर कीर्तन सजाया जाएगा, रात में दीपमाला-आतिशबाजी; 60 टन फूलों से सजा परिसर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!