Saturday , September 12 2026
Breaking News

जालंधर में 5 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार:सप्लाई से पहले गुप्त सूचना से सीआईए ने दबोचे, 1.50 लाख ड्रग मनी बरामद

जालंधर  , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तस्कर सिटी में नशे की सप्लाई के लिए आ रहे थे। सीआईए की टीम को गुप्त सूचना मिलने पर नाकाबंदी लगा कर दोनों को दबोच लिया।

पुलिस ने दोनों से 5 किलोग्राम हेरोइन व 1.50 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद कर ली है। पुलिस ने थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान फिल्लौर निवासी दिलप्रीत सिंह और कमलदीप सिंह के रूप में हुई है।

इस मामले को लेकर कुछ ही देर में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह प्रेस वार्ता करेंगे। जानकारी के मुताबिक दोनों तस्कर सिटी में सप्लाई देने आ रहे थे। तभी सीआईए स्टाफ की टीम को तस्करी की गुप्त सूचना मिल गई।

पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रैप लगा कर दोनों को काबू कर 5 किलोग्राम हेरोईन और 1.5 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद कर ली है। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी, ताकि उनके आगले पिछले लिंक की जांच की जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Jalandhar में 75 किलो संदिग्ध पनीर सीज:सेहत विभाग की मिठाई की दुकानों पर रेड; खोया-पनीर के सैंपल जांच को भेजे

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने …

Halwara Airport पर फिर रद्द हुई उड़ान:102 यात्री परेशान, 65 को पकड़नी थी इंटरनेशनल फ्लाइट; सामान समेत वापस लौटे

लुधियाना , (PNL) : हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर का सपना अब यात्रियों के लिए …

लुधियाना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- 1:11 बजे धमाका होगा, डॉग स्क्वायड ने की सर्च; राष्ट्रीय लोक अदालत लगी थी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज को आज ईमेल के जरिए कोर्ट …

बघेल के बाद पायलट की चन्नी गुट को दो टूक:कहा- पंजाब कांग्रेस का नेतृत्व नहीं बदलेगा; खुद को CM चेहरा भी न समझें

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी …

गोल्डन टेंपल में प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु टेकेंगे माथा:नगर कीर्तन सजाया जाएगा, रात में दीपमाला-आतिशबाजी; 60 टन फूलों से सजा परिसर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!