Saturday , October 24 2026
Breaking News

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी:सीआईआई ने 20 पेटी व्हिस्की और देसी की बोतल के साथ एक को पकड़ा, एक फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं में जाली नंबर प्लेट लगाकर लग्जरी गाड़ियों से शराब तस्करी करने वाले गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। सीआईए स्टाफ ने जाली नंबर लगी स्कॉर्पियो को पकड़ कर 20 पेटी शराब बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

फरार आरोपी की पहचान मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चंडीगढ़ और लुधियाना की तरफ से शराब लाकर जगराओं में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही इस पूरे नेटवर्क की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

सीआईए स्टाफ के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ कच्चा मलक रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दीपांकर बांसल उर्फ दीपक बांसल निवासी शास्त्री नगर, जगराओं और पारस उर्फ मनीष निवासी अगवाड़ गुजरा, जगराओं शराब तस्करी का धंधा करते हैं। दोनों चंडीगढ़ और लुधियाना की तरफ से शराब लाकर शहर में सप्लाई करते हैं।

सूचना के मुताबिक, दोनों आरोपी स्कॉर्पियो पर जाली नंबर प्लेट लगाकर शराब लेकर लुधियाना की तरफ से जगराओं आ रहे थे और अलीगढ़ के नजदीक कोठे खूजरा वाले रास्ते से शहर में दाखिल होने वाले थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए श्मशानघाट के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक लिया।

पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो पर पीबी-33-डी-0123 नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने चालक से गाड़ी के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से रॉयल स्टैग एक्सक्विजिट व्हिस्की की 16 पेटियां और देसी शराब की चार पेटियां बरामद हुईं। कुल 20 पेटियां शराब मिलने के बाद पुलिस ने गाड़ी चला रहे दीपांकर बांसल उर्फ दीपक बांसल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह बाहर से शराब लाकर जगराओं पहुंचाता था, जबकि उसका साथी पारस उर्फ मनीष शहर में शराब की सप्लाई करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार, दीपांकर बांसल के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी मनीष फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के …

अमृतसर में युवक की घर के बाहर ही हत्या:3 सगे भाईयों ने सिर-पेट में 4 गोलियां मारीं; परिजन बोले- पटाखे जैसी आवाज सुन पता चला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक्टिवा साइड करने के विवाद में युवक की उसके घर …

लुधियाना में 8 जगह पुलिस का CASO:नशे के हॉटस्पॉट पर रेड, 50 लोग पकड़े; 25 जीओ अफसर फील्ड में उतरे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस ने आज 8 जगहों पर CASO …

जालंधर में निहंगों ने पंडित को थप्पड़ मारे:लुधियाना के परिवार की बहू भगाने का आरोप, ढूंढने के लिए ₹7 लाख ठगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के साथ सटे ब्यास की निहंग जत्थेबंदी ने एक पंडित को …

जालंधर- कुल्हड़ पिज्जा वाले सहज की तबीयत बिगड़ी:बोला- मैं मर गया तो पत्नी को ट्रोल मत करना; कपल के अश्लील वीडियो वायरल हुए थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा तबीयत बिगड़ने से अस्पताल …

चंडीगढ़ के स्कूलों-सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल से मिली थ्रेट के बाद पुलिस अलर्ट; विधानसभा को भी निशाना बनाने का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के कई स्कूलों, पंजाब सचिवालय, पंजाब विधानसभा और मेयर कार्यालय को …

लुधियाना में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से स्नेचिंग:बदमाशों ने दीवार में मारा सिर; गर्दन पर दातर रखकर पौने 2 तोले की चेन लूटी

लुधियाना ,  (PNL) : लुधियाना के न्यू राजगुरु नगर में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को …

जालंधर के होटल में युवती ने सुसाइड किया :पंखे से लटका मिला शव, 20 दिन पहले ही ड्यूटी जॉइन की थी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के ओवल हट होटल की महिला कर्मचारी ने शुक्रवार सुबह …

7 रुपये की Lottery,, 1 करोड़ का इनाम…कोटकपूरा के मजदूर परिवार की चमकी किस्मत; जानें पूरी कहानी

फरीदकोट ,  (PNL) : पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक मजदूर परिवार की किस्मत …

Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को झपकी आने से हादसा, एक घायल

जालंधर , (PNL) : Jalandhar के शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रॉली से …

Amritsar में 6.581 किलो हेरोइन बरामद:पैकिंग का सामान भी मिला, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई; मामला दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 6.581 किलोग्राम हेरोइन …

Chandigarh में मर्डर, मंदिर के बाहर ऑटो में बैठे लोगों पर Firing, एक युवक की मौत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गुरुवार रात सनातन धर्म मंदिर के बाहर …

पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी सरकारी नौकरी, दिया इस्तीफा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने …

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन:परमिंदर झोटा को दी गई श्रद्वाजंलि, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का 6 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू हो गया। …

जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, बहन बोली-गर्लफ्रेंड ने मरवाया:उसी के घर मरा मिला, निहंग से गनपॉइंट पर उठवाया; 4 साल से रिलेशन में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!