Sunday , October 11 2026
Breaking News

मालवा नहर प्रोजेक्ट से मान सरकार का मालवा को सबसे बड़ा तोहफा

चंडीगढ़, (25, सितंबर) : मालवा एक ऐसा क्षेत्र है जो पंजाब का सबसे बड़ा क्षेत्र भी है एवं कृषि में मालवे का बड़ा योगदान है, परंतु अबोहर, फाजिल्का समेत कुछ जिले ऐसे हैं जो आजादी से लेकर अब तक नहरी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। उनकी उम्मीदें बिल्कुल टूट चुकी थीं, अब भगवंत मान सरकार उन किसानों के लिए मसीहा बनकर आई है। स्वतंत्रता के बाद पहली बार पंजाब में कोई नई नहर बनेगी, पंजाब सरकार ने प्रदेश में मालवा नहर का नया नहरी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया है।

पंजाब सरकार ने दावा किया है कि इस नहरी प्रोजेक्ट से पंजाब में करीब 2 लाख एकड़ जमीन की सिंचाई करने में सहायता मिलेगी।  यह मालवा नहर 149.53 किलोमीटर लंबी होगी। इसके साथ ही चौड़ाई 50 फुट, 12.5 फुट गहराई एवं 500 मोघे होंगे। नहर का प्रस्तावित सामथ्र्य 2000 क्यूसिक है। इस नहर को 2300 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। यह नहर हरिके हेडवक्र्स से लेकर राजस्थान फीडर नहर की बाईं तरफ के साथ-साथ इसके हेडवर्क से गांव वडि़ंग खेड़ा तक बनाई जाएगी।

इस मालवा नहर का कुछ हिस्सा राजस्थान सरकार की प्रदेश में स्थित जमीन पर बनेगा जो राजस्थान फीडर के निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई गई थी। पंजाब सरकार के अनुसार मालवा नहर का निर्माण पंजाब के लिए बहुत अहम है क्योंकि फसली सीजन के दौरान फिरोजपुर फीडर की मांग अधिक होने से पंजाब की समूची मांग को पूरा नहीं किया जा सकता एवं इसके परिणाम के रूप में सरहिंद फीडर की सप्लाई भी प्रभावित होती है। इस कारण पंजाब को अपनी नहरें रोटेशन पर चलानी पड़ती हैं। सरहिंद फीडर की आरडी 7100 से 430080 के बीच 302 लिफ्ट पंप चल रहे हैं, जो राजस्थान फीडर की बाईं तरफ वाले क्षेत्र को सिंचाई करते हैं जबकि शुरू में रोपड़ हेड वक्र्स से सरहिंद नहर प्रणाली (अबोहर ब्रांच अप्प एवं बठिंडा ब्रांच) द्वारा सिंचाई की जाती थी।

पंजाब के अबोहर एवं फाजिल्का की नहरी सप्लाई के लिए पानी की कमी होती है। इस क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा को बढिय़ा बनाने के लिए वर्तमान सरकार ने जो नहरें राजस्थान फीडर एवं सरहिंद फीडर के समान एक अन्य नहर मालवा नहर बनाने का फैसला किया है। पंजाब सरकार के अनुसार इससे सरहिंद फीडर से अबोहर क्षेत्र के लिए अधिक पानी मुहैया होगा। इस नहर के बनने से श्री मुक्तसर साहिब, गिद्दड़बाहा, बठिंडा, जीरा के क्षेत्रों के साथ-साथ अबोहर, फिरोजपुर एवं फाजिल्का के क्षेत्रों को उनके हिस्से का पानी मिलेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!