Friday , September 18 2026
Breaking News

जालंधर में अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी:पंजाब किंग की 240 बोतलें और 250 निप्स जब्त, ड्राइवर अंधेरे में फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और बस्ती बावा खेल पुलिस ने वेस्ट हलके में रेड की। टीम ने अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। गाड़ी से बिना ट्रैक एंड ट्रेस होलोग्राम वाली पंजाब किंग व्हिस्की की 240 बोतलें और 250 निप्स जब्त किए हैं। वहीं ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।यह पूरी कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल के निर्देशों और आबकारी अधिकारी जसप्रीत सिंह की देखरेख में हुई। गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, ईआई सौमत माही, आबकारी पुलिस और बस्ती बावा खेल पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे बस्ती बावा खेल के पास कपूरथला रोड पर विशेष नाकाबंदी की। आबकारी और पुलिस टीम ने भाग रही गाड़ी का पीछा किया।

पुलिस ने गाड़ी को जब्त किया।

पुलिस ने गाड़ी को जब्त किया।

आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला आरोपी मधुबन स्कूल के पास अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर पैदल ही मौके से फरार हो गया। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लावारिस छोड़ी गई स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लिया और उसकी गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र मांगा पुत्र राकेश कुमार निवासी बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है बरामद की गई शराब की जांच करने पर पाया गया कि इस पर कोई भी ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ होलोग्राम और बैच नंबर मौजूद नहीं था, जिससे इसके अवैध तस्करी के लिए ले जाए जाने की पुष्टि हुई। इस संबंध में आरोपी धर्मेंद्र मांगा के खिलाफ पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल में 18 सितंबर 2026 को FIR नंबर 279 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में किडनैप 4 साल का बच्चा बरामद:बस स्टैंड पर छोड़कर भागे किडनैपर्स, पुलिस ने CCTV से ढूंढ निकाला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती बावा खेल से किडनैप हुए 4 साल के बच्चे …

जालंधर के प्रभदीप ने देश को दिलाया गोल्ड:जूनियर एशिया कप में 8 गोल दागे, पिता ने ईंटें रखकर शुरू कराई थी ट्रेनिंग

जालंधर , (PNL) : जालंधर की मिट्ठू बस्ती के रहने वाले प्रभदीप ने जूनियर एशिया कप …

पंजाब के मुलाजिमों को 8% DA जारी करेगी सरकार:CM के साथ मीटिंग के बाद डेडलॉक टूटा; यूनियन बोली- कोर्ट में केस चलता रहेगा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में मुलाजिमों और पेंशनर्स के पेंडिंग पड़े DA समेत बकाया मांगों …

जालंधर-लुधियाना टारगेट किलिंग आरोपी को जमानत:दिल्ली हाईकोर्ट ने जग्गी जोहल को दी राहत, 7 मामलों में दर्ज था केस; ब्रिटिश नागरिक है

जालंधर , (PNL) : लुधियाना और जालंधर जिलों में हुई टार्गेटेड किलिंग्स के मामले में …

बिग ब्रेकिंग : अमृतसर में ASI की गोलियां मारकर हत्या, थाना गेट हकीमा के अधीन दाना मंडी में वारदात, पढ़ें

अमृतसर, (PNL): अमृतसर में देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। थाना गेट हकीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!