Saturday , July 11 2026
Breaking News

लुधियाना में ड्रम के अंदर मिली युवक की लाश, 3 टुकड़ों में काटा, आधा शरीर जला, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है। जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास खाली प्लाट से एक युवक का शव टुकड़ों में कटा हुआ ड्रम में मिला है। किसी राहगीर ने शव देखकर तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मरने वाले व्यक्ति का आधा शरीर जला हुआ है और आधा शरीर सफेद ड्रम में मिला। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। मृतक दो दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था और आते ही वो कहीं चला गया, जिसके बाद उसका शव मिला।

मौके पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का एरिया अभी सील किया हुआ है। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी के आधार पर मृतक के दोस्त पर हत्या का शक जताया है।मृतक की पहचान 30 वर्षीय दविंदर के रूप में हुई है। युवक लुधियाना के भारती कॉलोनी में रहता था। वह दो दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था। दविंदर कंप्यूटर इंजीनियर है, वो मुंबई में 5 महीने से मशीन का काम देखता था।

कटिंग का बोलकर गया

दविंदर जैसे ही मुंबई से घर लौटा, वो घर पर केवल 15 मिनट रहा। इसके बाद वो कटिंग करवाने का बोलकर निकला और वापिस नहीं लौटा। युवक शादीशुदा है और उसकी 7 महीने की बेटी भी है।

राहगीर ने देखा शव

आज सुबह जैसे ही एक राहगीर सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास से जा रहा था उसने एक सफेद ड्रम देखा, जैसे ही उसने खोला। वो जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

कटा और जला शव मिला

पुलिस को मौके से मृतक दविंदर का शव तीन टुकड़ों में मिला। आधा हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और घटना की जांच में जुट गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!