Saturday , October 31 2026
Breaking News

LPU हिंसा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज:सरकार सौंपेगी स्टेटस रिपोर्ट, आरोपियों पर कार्रवाई का देना होगा हिसाब; अब तक 11 गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पंजाब सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपी जा सकती है। सरकार को कोर्ट में बताना होगा कि हिंसा के पीछे की असल वजह क्या है और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।हिंसा मामले में सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में डिटेल्ड एफिडेविट फाइल किया जा सकता है। हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका में यह दावा किया गया था कि प्रदर्शन की आड़ में नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर नेशनल सिक्योरिटी को भी खतरे में डाला गया। यह हाईवे पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर को बाकी राज्यों से जोड़ता है। इस मामले में CBI जांच की भी मांग की गई है।इस मामले में कपूरथला पुलिस अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रशासन हिंसा के मास्टरमाइंड माने जा रहे फरहत देव को अभी तक नहीं पकड़ पाई है। इसके लिए जम्मू-कश्मीर में टीमें रेड कर रही हैं।

अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ…

  • छात्रा के साथ बाहर से आए एक प्लंबर ने रेप किया: 26 सितंबर 2026 की रात सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि LPU हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ बाहर से आए एक प्लंबर ने रेप किया है। इस सूचना के बाद हजारों छात्र भड़क गए।

  • यूनिवर्सिटी के अंदरूनी हिस्सों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया: छात्रों ने यूनिवर्सिटी के अंदरूनी हिस्सों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। परिसर में बने यूनि मॉल की दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की। प्रदर्शनकारियों ने जालंधर-फगवाड़ा मार्ग पर स्थित नेशनल हाईवे-44 को 18 घंटे से अधिक समय तक जाम रखा, जिससे भारी यातायात बाधित हुआ।

  • पीड़िता की पहचान अस्पष्ट, अफवाहों का खंडन हुआ: सोशल मीडिया पर जिस छात्रा के हवाले से रेप की बात कही जा रही थी, उसने खुद वीडियो जारी कर अपने सुरक्षित होने और ऐसी कोई घटना न होने की बात स्पष्ट की। इससे पुलिस के सामने मुख्य सवाल यह है कि वास्तव में पीड़िता कौन है?

  • पुलिस और SIT की कार्रवाई: पंजाब पुलिस ने तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा के सिलसिले में कुल 4 FIR दर्ज की हैं और एक 8 सदस्यीय SIT का गठन किया है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही, भड़काऊ और फर्जी AI वीडियो फैलाने वाले लगभग 300 सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने के लिए साइबर क्राइम ने कार्रवाई की है।

  • यूनिवर्सिटी बंद की गई, अब खुली: हिंसा और तनाव के माहौल को देखते हुए यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने LPU की कक्षाओं को 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया था और मिड-सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित कर छात्रों को घर जाने की अनुमति दी थी। अब छात्र फिर से यूनिवर्सिटी लौट आए हैं और तोड़फोड़ में क्षतिग्रस्त चीजों की रेनोवेशन चल रही है।

  • पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी सख्त: हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार और पुलिस से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी कि घटना वास्तविक थी या महज अफवाह, या कुछ और? अगली सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को तय की गई थी।

मित्तल ने कहा था- मेरे लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय हिंसा के बाद यूनिवर्सिटी के मालिक और चांसलर अशोक मित्तल ने कहा था कि मुझे अपने पंजाब की चिंता है। मुझे ढाई करोड़ लोगों ने चुनकर राज्यसभा में भेजा है, मैं उनका प्रतिनिधित्व करता हूं। उन पर कोई आंच आए, वह मेरे लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि LPU के स्टूडेंट्स पर आंच है तो वह मेरी जिम्मेदारी है। जो देश के नागरिक के तौर पर जो जिम्मेदारी है, वह अपने पंजाब प्रदेश को बचाने की है। मेरे पंजाब प्रदेश की साख पर हमला हुआ है। पंजाब के बिजनेसमैन को डिमॉरलाइज करने के लिए हमला हुआ है। यह ऐसा क्यों है? यह जांच का विषय है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!