Saturday , October 3 2026
Breaking News

LPU हिंसा- जेम्स दहिया का VIDEO आया सामने:हिंसा में सिगरेट का धुआं उड़ाता दिख रहा, बोला-जो कुछ किया निस्वार्थ भाव से किया है

 जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में गिरफ्तार जेम्स दहिया का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें हिंसा के दौरान वह सिगरेट पीता और धुआं उड़ाता नजर आ रहा है। वीडियो इंस्टा पर अपलोड कर दहिया ने लिखा- जो कुछ किया है, वो निस्वार्थ भाव से किया है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की थी और गिरफ्तार किया था। उधर, पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माहौल बिगाड़ने और पुलिस की गाड़ियों पर हमला करवाने के पीछे इन्फ्लुएंसर्स मोहम्मद फरहत देव और जेम्स दहिया का मुख्य हाथ है। आरोपी फरहत को दबोचने के लिए पुलिस जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ गई है।

वहीं मुंबई से गिरफ्तार आरोपियों को लेकर पुलिस का कहना है कि कृष्ण कुमार और छात्र भविष्य को अच्छी तरह पता था कि मौके पर पेट्रोल कौन लाया था। पुलिस ने अभी दोनों के फोटो जारी नहीं किए हैं। यह दावा किया जा रहा है कि बवाल के बाद इन्होंने जलती गाड़ियों की वीडियो शेयर कर लिखा था कि हमें इंसाफ मिल गया है।

मुंबई से गिरफ्तार आरोपी फगवाड़ा कोर्ट में होंगे पेश पुलिस दोनों आरोपियों को फ्लाइट के जरिए अभी जालंधर लेकर आ रही है। पुलिस इन दोनों को फगवाड़ा कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेगी। इनसे पूछताछ में ही साफ होगा कि गाड़ियों को आग लगाने के लिए पेट्रोल कौन लेकर आया था। वहीं, वहां मौजूद छात्रों को पथराव और गाड़ी जलाने के लिए किसने भड़काया था।

गिरफ्तारी से पहले जेम्स की वीडियो, बोला- निस्वार्थ भाव से किया सब जेम्स दहिया ने गिरफ्तारी से पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर कहा था कि जब वहां पर आगजनी हुई थी, तब वह पास में स्थित पंप से पेट्रोल डलवाकर जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे रोककर कहा कि तू वीडियो बना रहा था। फिर मेरे को फोन देने के लिए कहा, लेकिन मैंने दिया नहीं। फिर मुझे छोड़ दिया गया। जेम्स ने कहा कि उसने जो भी किया है, वह सब निस्वार्थ भाव से किया है। पूछताछ में आरोपी ने माना कि जब पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, तभी जोश में पुलिस की गाड़ी पलटा दी थी।

इन्फ्लुएंसर को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी पुलिस जम्मू-कश्मीर से साहिल और अंतरिक्ष को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में दोनों ने बताया कि इन्फ्लुएंसर फरहत के साथ उनका अटैच ग्रुप है। उसी ने तोड़-फोड़ के लिए उकसाया था। हम भी जोश में आ गए। इसके बाद उसके साथ मिलकर तोड़-फोड़ में साथ देने लग गए। फरहत की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे होने की संभावना है।

अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ

  • छात्रा के साथ बाहर से आए एक प्लंबर ने रेप किया: 26 सितंबर 2026 की रात सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि LPU हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ बाहर से आए एक प्लंबर ने रेप किया है और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस सूचना के बाद हजारों छात्र भड़क गए।

  • यूनिवर्सिटी के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंचाया: छात्रों ने यूनिवर्सिटी के अंदरूनी हिस्सों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और परिसर में बने यूनि मॉल की दुकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट की। प्रदर्शनकारियों ने जालंधर-फगवाड़ा मार्ग पर स्थित नेशनल हाईवे-44 को 18 घंटे से अधिक समय तक जाम रखा, जिससे भारी यातायात बाधित हुआ।

  • पीड़िता की पहचान अस्पष्ट, अफवाहों का खंडन हुआ: सोशल मीडिया पर जिस छात्रा के हवाले से रेप की बात कही जा रही थी, उसने खुद वीडियो जारी कर अपने सुरक्षित होने और ऐसी कोई घटना न होने की बात स्पष्ट की, जिससे पुलिस के सामने मुख्य सवाल यह है कि वास्तव में पीड़िता कौन है?

  • पुलिस और SIT की कार्रवाई: पंजाब पुलिस ने तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा के सिलसिले में कुल 4 FIR दर्ज की हैं। एक 8 सदस्यीय SIT का गठन किया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही, भड़काऊ व फर्जी AI वीडियो फैलाने वाले लगभग 300 सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने के लिए साइबर क्राइम ने कार्रवाई की है।

  • यूनिवर्सिटी बंद की गई: हिंसा और तनाव के माहौल को देखते हुए यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने LPU कक्षाओं को 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया और मिड-सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित कर छात्रों को घर जाने की अनुमति दी।

  • पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी सख्त: हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार और पुलिस से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है कि क्या घटना वास्तविक थी या महज अफवाह? अगली सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को तय की गई है।

  • राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आईं: विपक्षी नेताओं ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और आरोप लगाया है कि इस प्रदर्शन की आड़ में बाहरी उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की साजिश रची थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कच्चा तेल ले जा रहे टैंकर पर हमला, 5 भारतीयों को बचाया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर …

Abhishek Sharma ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका सबसे तेज अर्धशतक, मारे 7 छक्के

  स्पोर्ट्स  , (PNL) :  पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में अभिषेक शर्मा ने कहर …

लुधियाना में i-20 कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद खंभे से टकराई कार

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर …

नकोदर में टेंट हाउस के बाहर से बोलेरो चोरी:शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों से लोगों में रोष, गश्त बढ़ाने की मांग

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर शहर के मुख्य शंकर चौक बाईपास पर स्थित सिडाना …

लुधियाना में युवक की किरच मारकर हत्या:पेट की अंतड़ियां बाहर आईं, खाना लेने घर से निकला था; 2 बच्चों का पिता

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना के साहनेवाल में रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियार …

चंडीगढ़ कोर्ट बोला- एक गलती से कोई आदतन अपराधी नहीं:6 साल का रिकॉर्ड गिनाया; जेल वाली अवधि पूरी सजा, हेरोइन बरामदगी मामले में राहत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में हेरोइन बरामदगी मामले में दोषी ठहराए गए युवक को NDPS …

जालंधर में घर से ₹1.5 लाख कैश और सोना चोरी:अलमारियों के ताले तोड़े, गद्दे-ड्रेसिंग टेबल भी खंगाली; वृंदावन दर्शन को गया था परिवार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के उदय नगर में चोरों ने ऐसे घर को निशाना बनाया, …

बड़ी खबर : परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जालंधर कैंट से हैं विधायक

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच …

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में हंगामे के 2 साजिशकर्ता अरेस्ट:सोशल मीडिया पर छात्रों को उकसाया; DSP बोले-आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

पटियाला , (PNL) : पटियाला पुलिस ने राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी में 25 और 26 …

सिख जत्थेबंदियों ने SGPC प्रधान का इस्तीफा मांगा:चावला रेप मामले में जालंधर में की प्रेसवार्ता; कहा-18 अक्टूबर को अकाल तख्त को मांगपत्र देंगे

जालंधर , (PNL) : श्री आनंदपुर साहिब से एसजीपीसी के पूर्व सदस्य और शिरोमणि अकाली दल …

बेअदबी कानून पर मान सरकार और अकाल तख्त साहिब के बीच फिर मंथन, इतने दिन बाद चंडीगढ़ में बैठक

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े जागत …

अमृतसर में खड़ी 2 बसों में लगी आग:पहले एक में उठीं लपटें, फिर खुद चलकर दूसरी से टकराई; शॉर्ट सर्किट की आशंका

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शक्ति बस सर्विस की दो बसों में आग लग गई। …

तरनतारन में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने 2 पाकिस्तानी नागरिकों को मार गिराया

अमृतसर, (PNL): पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने घुसपैठ की कोशिश …

जालंधर पहुंचे डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी जसदीप गिल:जोनल सेक्रेटरी तलवाड़ की माता के निधन पर जताया शोक

जालंधर , (PNL) : राधास्वामी डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल आज जालंधर पहुंचे। …

Lovely Professional University में हिंसा फैलाने वाले 20 आरोपी पहचाने:7 स्टूडेंट्स समेत 9 गिरफ्तार; मिग पर चढ़ने वाला भी पकड़ा

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!