निज्जर हत्याकांड में 2 पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने:अर्श डल्ला बोला- गोल्डी बराड़ का दावा झूठा, इसने सिद्धू मूसेवाला को झूठ बोलकर मारा
Punjab News Live -PNL
August 24, 2026
ताजा खबर, देश विदेश, पंजाब
न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने हो गए हैं। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निज्जर की हत्या के दावे को लेकर अब दूसरा गैंगस्टर अर्श डल्ला सामने आया है। डल्ला ने गोल्डी बराड़ के आरोपों को गलत करार दिया है।
गोल्डी बराड़ ने आतंकी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा से कहा था कि निज्जर को इसलिए टारगेट किया गया, क्योंकि उसके भाई की हत्या के बाद सुक्खा दुन्नेके और अर्श डल्ला जैसे लोग निज्जर की कोठी में रहते रहे थे। निज्जर ने उन्हें कत्ल के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे।
इस पर गैंगस्टर डल्ला ने कहा कि
गोल्डी बराड़ कहता है कि भाई निज्जर के घर सुक्खा और अर्श डल्ला रहते रहे। सुक्खा दुन्नेके कभी निज्जर से नहीं मिला। इस बात के लिए मैं गुरु घर पर चलने के लिए तैयार हूं। मर्डर वाले दिन मैं निज्जर के साथ नहीं था।
डल्ला ने गोल्डी बराड़ को आगे कहा- तू हर एक को अपने भाई वाले मर्डर से न जोड़ा कर। तेरा भाई 2021 में मरा और 2022 में हमें गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके मिला। न तो तेरे भाई के मर्डर में मैं शामिल था, न सुक्खा दुन्नेके और न सिद्धू। जिन्होंने मर्डर किया, उनका तू कुछ नहीं बिगाड़ पाया। डल्ला ने ये भी दावा किया कि सिद्धू मूसेवाला को किसी तरह का झगड़ा न होने की बात से भरोसे में लेकर गद्दारी से मारा गया।
इससे पहले गोल्डी बराड़ ने अर्श डल्ला को लेकर कहा था-
जिन कोठियों में बैठकर मेरे भाइयों को मरवाया गया, वे उन्हीं लोगों की थीं। इसी वजह से मेरा खून खौलता था। मैं उसे छोड़ नहीं सकता था। गुरु घर की इज्जत के कारण अंदर गोली नहीं चलाई गई। अगर अंदर गोली चलानी होती या बदतमीजी करनी होती तो अर्श डल्ला को भी मार दिया जाता।
-
निज्जर ने घर पर नहीं रखा था: अर्श डल्ला ने कहा- पहले मैंने इसके (गोल्डी बराड़) बारे में बहुत कुछ बोला था, जिसका यह जवाब नहीं दे पाया। मैं सच्चा हूं, यह झूठा है। इसने रिकॉर्डिंग डाली, आज ही मैं इसका जवाब देने लगा हूं। तू कहता है (गोल्डी बराड़) निज्जर ने मेरी सपोर्ट की। देख, मेरा निज्जर से लिहाज थी। मैं आज मुकरूं, न कल मुकरूं। तू कहता है कि मैं निज्जर के साथ गुरुद्वारे में था। न तो मैं भाई निज्जर के साथ उस दिन गुरुद्वारे में था, न ही मैं उसे एक साल से मिला था। मुझे गुरु घर पर चलना पड़ जाए, मैं इसके लिए तैयार हूं। न उसने मुझे अपने घर पर रखा। न उस आदमी ने मुझे कभी पैसा दिया। न कोई हथियार दिया।
-
ना मैंने चिट्टा पिया, ना बेचा, डोप टेस्ट करवा ले: अर्श डल्ला ने कहा- दूसरी बात, तू कहता है कि हम चिट्टा बेचते हैं। आज तक एक ग्राम भी चिट्टा नहीं बेचा है। तीसरे बंदे की मैं बात नहीं करता हूं। तू क्विंटलों की बात करता है। अगर साबित कर दे तो मैं अपने सिर पर फायर मार लूंगा। जो कहता है कि मैं चिट्टा बेचता हूं, उससे मुंह पर कहलवा या FIR दिखा। ठीक है। दूसरी बात तू कहता है कश्मीर से चिट्टा लेकर आते रहे हैं। मैं तेरी तरह धोखेबाज, झूठा नहीं हूं। तू क्विंटल कहता है, एक ग्राम का भी सबूत दे दे। कौन से आदमी से मैंने लिया। कौन से आदमी को मैंने दिया। कौन सा स्मगलर है। मेरे मुंह पर कहलवा। आपकी तरह कुत्ते के काम मुझे नहीं आते हैं। हवा में बातें नहीं छोड़। मैं जमीर वाला आदमी हूं। मेरा डोप टेस्ट करवा लेना। चिट्टे का एक कण भी निकल जाए। जो मुझे जानते हैं, सभी को पता है, मैंने आज तक चिट्टे को हाथ नहीं लगाया।
-
मेरे मां-बाप पर केस डाला, दूसरे दिन जमानत: अर्श डल्ला ने कहा- मेरी एक बात सुन, मेरे पिता ने पांच साल जेल काटी है। ठीक है, कत्ल के पर्चे भी पड़े हैं। अपना घर जलाकर तमाशा देखा है। तेरी तरह नहीं है, मेरे मां-बाप पर केस डाल दिया। दूसरे दिन जमानत हो गई। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में उस समय तेरे माता-पिता पर केस क्यों नहीं डाला गया। हमारे मामले में तो पिता पर बराबर केस दर्ज किए हैं। आज तक एक भी मुलाजिम कह दे कि मैंने किसी आदमी का नाम लिया हो। मैं कहता था कि पर्चा डाल दें। बंदे नहीं मिलेंगे। गद्दार नहीं हूं तेरी तरह जो तू कहता है 16-16 साल के लड़कों के वीडियो बना ले, स्क्रीन रिकॉर्ड कर ली। झूठ बोलना भी सीखो। यहां पर भी तू सच्चा हुआ तो अपना सिर कटवा दूंगा। ठीक है, छवि ऐसे-ऐसे खराब नहीं होती है। तुमने गलत काम किए तो छवि खराब हुई है।
-
मरे हुए लोगों की छवि खराब करता है: अर्श डल्ला ने कहा- तू कहता है कि निज्जर ने इनसे क्या लेना था। निज्जर को मिलने से पहले ही 2020 बेअदबी वाले को सोध चुके थे। सभी को पता है कौम (सिख धर्म) के लिए क्या किया। एक-दो नहीं, दो-तीन सोध (मार) चुके हैं। 25 UAPA के पर्चे कौम की खातिर मुझ पर। तीन पर्चे लेकर रोता रहता है। तू हर एक को अपने भाई वाले मर्डर से न जोड़ा कर। 2021 में तेरा भाई मरा और 2022 में हमें सुक्खा मिला। कब हमने मीटिंग कर ली। उससे पहले तो मेरी सुखे से बात भी नहीं होती थी। न तो तेरे भाई के मर्डर में मैं शामिल था और न ही मैं शामिल हूं। न सुक्खा दुनिके था, न सिद्धू तेरे भाई के मर्डर में शामिल था। बिना बात से तू आड़ लेकर लोगों को मार रहा है। जिन्होंने मारा उनका तू कुछ बिगाड़ नहीं पाया।
-
मोहाली में कोर्ट के सामने तुमने बंदा मरवाया: अर्श डल्ला ने कहा- दूसरी बात तू गद्दारी की करता है। सिद्धू मूसेवाला को तूने भरोसे में नहीं लिया कि तुम्हारे साथ हमारा कोई झगड़ा नहीं?। तुमने उसे भरोसे में लेकर मारा। मोहाली कोर्ट के सामने लबड़ को तूने मारा। उसे भी भरोसे में लिया। तू कहता है कि मैंने सुक्खा मारा। तू हमारे घर आकर रह ले। तुम्हें मारना कितना मुश्किल है। मारना तो यह होता है कि कोई घर पर बैठा, धक्के से मारना। अपने पास रखकर तो कोई भी कर देगा। हमारा भाई समान लगाता (नशा करता) था। वह तुम्हारे हाथ लग गया।
-
तुम्हारे कौन से सिंगरों से रिलेशन पता है हमें: अर्श डल्ला ने कहा कि तू कहता है तूझे इन्होंने संभाला है। तुझे हरविंदर नहीं संभालता। अुर्जन ढिल्लों तुम्हारे लिए फ्री अखाड़े नहीं लगाता। हमें नहीं पता कि तुम कौन-कौन से सिंगरों संबंध रखते हो?। हम कहते हैं कि वह तो एक नंबर वाला आदमी है, वह भी तुम्हारे में फंसे हुए हैं। तुझे संदेह है कि तेरे पास पास 700-700 आदमी है। किसी ने तेरे साथ खड़े नहीं होना है। तीसरी-चौथी बार कहने लगा हूं, टाइम बांध ले। देख लेता हूं कि तेरे साथ कौन से आते हैं। लोगों को पता लग जाए तू मर्द है। फोन पर ही मर्द है। सुक्खे के साथ क्या हुआ, वह सभी को पता है। अगर मैं इतना ही फू…होता तो मेरा सर्किल मेरे साथ न रहता। यारियां गद्दारियां नहीं करता है। दस-दस साल से इकट्ठे हैं। पैसे के पीछे नहीं बंटे हैं। लॉरेंस और तुम्हारे में दूरियां निज्जर करके हुई। दो से तीन साल तो उसके बाद भी तुम्हारे संबंध उनके साथ रहे अब फर्क पड़ गया। एक-दूसरे पर इल्जाम लगा गए। तू कहता है कि आढ़तिए से पैसे पकड़ लिए। मुंह पर करवा। मैं अपनी की कसम खाता हूं कि मैं उस आदमी को कुछ नहीं कहूंगा कि उसे मुझसे डरने की जरूरत नहीं।
-
न तेरी शक्ल अच्छी और न ही अक्ल: तेरी तरह मैं नंग-मलंग नहीं हूं। तू अपनी छवि को सुधारने की कोशिश कर रहा है। सारी दुनिया को पता है कि तू दलाल है। तेरे में दम होता, तू सरेआम घूमता। तू कहता है घूमता हूं। तुम तो घरों से निकलते नहीं हो। तुम्हें तो लोग जूतियां मारते हैं, तब निकलते हो। मेरा तो जब मैं ओंटारियो होता हूं तो भी पता लगता है। तेरे शूटर दो-तीन बार आकर मुड़ गए। वह डरते हैं। तू खुद आ जाता। टाइम बांधकर आना पड़ता है। तू कहता है कि डिस्की गुरुद्वारे वाले ने जमानत करवाई या टडे अंकल ने जमानत करवाई हो। टडे अंकल को मारते हुए कहा दिया कि अर्श की जमानत करवाई थी। मेरी किसी ने जमानत नहीं करवाई। मेरे चार भाइयों ने जमानत करवाई है। उनका नाम नहीं बताना है। हम सोच लेते हैं तुम्हारे एक नंबर के लोगों को नुकसान नहीं करता । न तेरी शक्ल, न तेरी अक्ल। पता नहीं कौन सी हवा में उड़ते फिरते हो।
-
अगर मैं अंदर था तो वेट कर लेता: आगे बोलेते हुए अर्श ने कहा कि जब निज्जर का कत्ल हुआ, उस समय तू लड़कों से बात नहीं कर रहा था। तू कहता है अंदर था। दस मिनट वेट कर लेते। हम रब से डरते हैं। किसी एजेंसी से नहीं। किक्कर सिंह ने मेरे पिता पर पर्चे डाले थे। उससे मेरी लिहाज होती तो मेरे पिता पर मर्डर के पर्चे नहीं होने थे। तूने आज तक पुलिस के साथ मिलकर कोई काम करवाया हो, दलाल हूं। तुमने लोगों को पकड़वाया है, हमने तो अपना घर उजाड़ा है। मैंने पिछले काफी समय कोई फिरौती नहीं मांगी है। पैसों का कोई चक्कर नहीं है। ठीक है, पैसों से लड़ाई नहीं है। अपने मन से हटा हूं। अपने मन का लगा, गलत है। तुम लालची हो। सुक्खा दुनिके को किसी ने शहीद नहीं बताया। न वह शहीद था। यह बात अपने दिलों मानते हैं। वह भोला था जो आपकी बातों में आ गया। सारी दुनिया जानती है। वह कितना भोला था।
