Sunday , September 20 2026
Breaking News

Kriti Sanon: विवाद के बाद ज्वेलरी ब्रांड ने वापस लिया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला ऐड, ट्रोलिंग के बीच कंपनी ने दिया स्टेटमेंट

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं. वजह है ज्वेलरी ब्रांड का रक्षाबंधन स्पेशल ऐड, जिसमें एक्ट्रेस ने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज और केप पहना हुआ था. पहले उनकी ड्रेस और फिर कुत्ते को राखी बांधने को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि- ”रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए यह ड्रेस सही नहीं है.” कृति सेनन के रिएक्शन के बाद अब इस ज्वेलरी ब्रांड यानी GIVA ने ऐड वापस ले लिया है. जी हां, ट्रोलिंग के बाद कंपनी का पूरा बयान सामने आया है. कंपनी ने स्टेटमेंट दिया है कि ”हमें भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों का पूरा सम्मान है.”

ज्वेलरी ब्रांड Giva के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा गया है कि, ”भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति हमारे मन में सर्वोच्च सम्मान और गहरा आदर है. एक ब्रांड के तौर पर हमने हमेशा पूरे परिवार के साथ इन खुशी के पलों को मनाने में विश्वास रखा है. और इस बार हम इस प्यार और जश्न को अपने पालतू जानवरों (pets) तक भी बढ़ाना चाहते थे. अगर हमारे हालिया ऐड से अनजाने में समाज के कुछ हिस्सों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो ऐसा करने का हमारा कोई इरादा नहीं था. सम्मान व्यक्त करते हुए, हमने उस ऐड को सभी प्लेटफॉर्म्स से वापस ले लिया है.” इससे पहले कृति सेनन ने भी ट्रोलर्स का जवाब दिया था.

ट्रोलिंग के बाद कृति ने दिया था जवाब

दरअसल कृति सेनन ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलोचकों को जवाब दिया था. उन्होंने लिखा था- ”हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारे दिल में होती हैं, कपड़ों की नेकलाइन में नहीं.” इस दौरान कुत्ते को राखी बांधने के सीन का बचाव करते हुए कृति ने कहा, ”रक्षाबंधन सुरक्षा का वादा और प्रार्थना है… हमारे लिए यह सुरक्षा का वादा हमारे कुत्तों तक भी जाता है, क्योंकि वो भी हमारे परिवार का ही हिस्सा हैं.” हालांकि, अब ज्वेलरी ब्रांड ने भी कह दिया है कि, उनका इरादा किसी की धार्मिक या सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.

कंगना रनौत ने उठाए थे सवाल

कंगना रनौत ने इस ऐड पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए तीखा तंज कसा था. वो इसे ‘जानबूझकर अजीब’ बताया. और कहा था कि भारतीय त्योहारों की गरिमा और सादगी को आधुनिकता के नाम पर खराब नहीं किया जाना चाहिए.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!