Monday , September 21 2026
Breaking News

जालंधर : मॉडल टाउन के Jain ज्वैलर्स पर काम करने वाली महिला की मौत, पंखे से लटकी मिली लाश

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। मॉडल टाउन के जैन ज्वैलर्स पर काम करने वाली महिला की मौत हो गई है। उसने घर में खुद ही पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी है। मौत का कारण उसका पति ही है, जो उसे पैसों के लिए परेशान करता था। मृतका की पहचान सैदां गेट की रहने वाली ममता के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ममता की 7 साल पहले शादी हुई थी। इससे उसकी 6 साल की एक बेटी है। ममता की माता किरण और पिता संजय का कहना है कि दामाद संदीप काफी समय से कोई काम नहीं करता था। वह नशे का आदी था और बेटी से सैलेरी भी छीन लेता था। इसी बात से वह परेशान रहती थी। देर रात 12.30 बजे ममता की सास ने फोन किया कि बहू ने कुछ कर लिया है।

जब वह घर पहुंचे तो देखा कि बेटी की मौत हो चुकी थी और उसका पंखे से चुनरी के साथ शव लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि ममता के परिजनों के बयान दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!