Monday , August 31 2026
Breaking News

जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कर दिया हिंदू सनातन बोर्ड का ऐलान, बोले-‘जल्द लिया जाएगा तिरुपति का बदला’, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : जगदगुरु रामभद्राचार्य ने तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रामभद्राचार्य ने कहा कि तिरुपति तिरुमाला मंदिर में प्रसाद में मिलावट करके हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है. ईसाई और इस्लामी संस्कृति हिंदू धर्म को ठेस पहुंचा रहे हैं. ईसाई धर्मी , सनातन की भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में एक ⁠सनातन बोर्ड होगा जो सभी मंदिरों पर नियंत्रण करेगा. इस अपमान का बदला लिया जाएगा, समय पर बताया जाएगा कि कैसे बदला लिया जाएगा. इसको लेकर हमारी तैयारी चल रही है. यह बड़ा षड्यंत्र है. उन्होंने फिर से दोहराया कि हिंदू सनातन बोर्ड का गठन होगा.

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार को दिया आशीर्वाद

जगतगुरु रामभद्राचार्य ने तिरूपति बोर्ड में बदलाव की भी बात कही. उन्होंने कहा कि बोर्ड में बदलाव होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, “महाराष्ट्र में हिंदू सनातन धर्म के लिए काम करने वाली सरकार चुनकर आए ऐसे लोगों को आशीर्वाद देता हूं. जो इस समय सत्ता में है ( शिंदे) वो चुनकर आए. उन्होंने आगे कहा, “पीएम ने कहा कि कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गैंग चला रही है, उनकी इस बात से सहमत हूं. पीएम ने सही कहा है.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!