Thursday , July 9 2026
Breaking News

जमानत मिलने के बाद मजीठिया बोले-‘टाइगर हाले जिंदा है’:सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की। अमृतसर में 16 जून को उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से गुरु साहिब का शुकराना अदा किया और कहा कि यह सब गुरु की असीम कृपा और आशीर्वाद का परिणाम है।

अपने संदेश के अंत में, उन्होंने गुरु साहिब से हमेशा सच और इंसाफ के लिए लड़ने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी आवाज हक और सच के लिए हमेशा बुलंद होती रहेगी। मजीठिया ने अपने संदेश का समापन “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयघोष के साथ किया।

मजीठिया ने अपने संदेश में कहा, “कल जब मेरा फैसला आया, तो एक और फैसला आया जिसमें वे कसूरवार निकले जिन्हें भगवान भूल गया है।” उन्होंने अपने अंदाज में आगे कहा, “रंगे बिल्ले नू कह देओ, टाइगर हाले जिंदा है।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गैंगस्टर लॉरेंस पर अमेरिका में हत्या का केस, चार्जशीट दायर:गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर इनाम; दावा- दोनों ने कनाडा में निज्जर की हत्या कराई

जालंधर , (PNL) : कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने …

328 गायब स्वरूपों की SIT ने जांच की तेज:DIG ने अमृतसर के गुरुद्वारे का लिया जायजा; छपाई, रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया खंगाली

अमृतस​र  , (PNL) : 328 गायब पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही एसआईटी के …

नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर:एक अनकंट्रोल होकर सड़क पर पलटी, अगला-पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लोगों ने ड्राइवर-कंडक्टर को निकाला बाहर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नकोदर के पास आज सुबह दो स्कूली बसों के बीच …

लुधियाना के नामी स्कूल में आग लगी:धुएं के बाद निकली लपटें, तुरंत छुट्‌टी कर बच्चों को घर भेजा गया

लुधियाना , ( PNL) : लुधियाना के नामी स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। …

मोहाली में कनाडा भेजने के नाम पर ₹1.87 लाख ठगे:फर्जी ऑफर लेटर दिया, बचने के लिए 12 फोन नंबर बदले; केरल की रहने वाली

मोहाली , (PNL) : मोहाली में केरल की एक युवती से कनाडा भेजने के नाम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!