Sunday , November 8 2026
Breaking News

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पटाखों के एक स्टॉल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्टॉल में रखे पटाखे एक के बाद एक फटने लगे। लगातार हो रहे धमाकों से पूरी मार्केट में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय मार्केट में काफी चहल-पहल थी और लोग दिवाली की खरीदारी में व्यस्त थे। इसी दौरान पटाखों के स्टॉल से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग की ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं। पटाखों में आग लगने के बाद जोरदार धमाके होने लगे, जिसके चलते लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में स्टॉल में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्टॉल मालिक ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। आसपास की दुकानों तक आग पहुंचने का भी खतरा पैदा हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को घटनास्थल से दूर किया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Jalandhar मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो …

दीपावली पर Gupta Motors का धमाकेदार ऑफर! Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर कैशबैक, शानदार गिफ्ट और फ्री स्पीकर

जालंधर, (PNL) : दीपावली के त्योहार को देखते हुए Gupta Motors EV Mall की ओर से …

Gold Price: डेढ़ लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, पिछले धनतेरस के मुकाबले इतने हजार बढ़ गए दाम

न्यूज डेस्क, (PNL) : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने के दाम एक बार …

चंडीगढ़ में अग्निवीरों को भर्ती में 5 साल की छूट:रिजर्व वर्ग को डबल लाभ; पोस्ट खाली रहीं तो पंजाब-हरियाणा के युवाओं को मौका

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मुलाजिम भर्ती नियमों में संशोधन कर एक्स-अग्निवीरों को राहत …

अमृतसर में विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone छीना: वाघा बॉर्डर गई थी, दोस्त ने वापसी की फ्लाइट टिकट कराई, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में वाघा बॉर्डर से घूमकर लौट रही विदेशी टूरिस्ट से छीनाझपटी …

लुधियाना में सेफ सिटी कैमरे हुए ‘अनसेफ’:5 दिन में चोरी की 2 वारदातें, बैटरियां-नेटवर्किंग उपकरण उड़ाए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शहर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सेफ सिटी कैमरे …

पटाखों से बचने के लिए पीजीआई की एडवाइजरी जारी: जलने पर पानी डालें, टूथपेस्ट न लगाएं, आंख में चोट लगे तो न रगड़ें

चंडीगढ़, (PNL) : दीपावली पर पटाखे जलाते समय होने वाले हादसों से बचाने के लिए …

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन, फाइनल में जापान के खिलाफ शिलानंद लाकड़ा ने पलटी बाजी

  स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर …

Jalandhar में पड़ोसियों ने परिवार पर किया हमला:कई सदस्य घायल, दोनों पक्षों में पहले हो चुका विवाद; वारदात के बाद फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नंगल सलेमपुर इलाके की नई कॉलोनी में मामूली विवाद को …

पंजाब BJP ने OBC मोर्चा के इंचार्ज-को-इंचार्ज नियुक्त किए:विधानसभा चुनाव से पहले संगठन का विस्तार; लुधियाना-अमृतसर के कई नेताओं को जिम्मेदारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए OBC …

नेशनल हाईवे पर टैक्सी ऑटो से टकराई, 4 यात्री घायल:जालंधर में तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में हादसा; वाहनों की लगी कतारें

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गोराया में नेशनल हाईवे पर पटियाला से ब्यास जा रही …

टीम इंडिया फिर साउथ कोरिया को रौंदा, 48 घंटों के अंदर दूसरी बार दागे 8 गोल, फाइनल में हुई एंट्री

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारतीय हॉकी टीम का जलवा जारी है …

जालंधर में दाल व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग:हमलावरों ने XUV को पॉइंट कर गोलियां चलाईं, घर शिफ्ट करने के बहाने आए थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बुधवार (4 नवंबर) देर रात बिजली कटते ही गुरुनानक नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!