Wednesday , August 19 2026
Breaking News

चंडीगढ़ के मेयर ने अपनाई PM मोदी की राह: सफाई कर्मियों के पैर धोकर किया तिलक, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : देश के प्रधानमंत्री ने 2019 में प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सफाई कर्मियों के पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया था। उसी परंपरा से प्रेरित होकर चंडीगढ़ के मेयर ने आज डीप क्लीनिंग अभियान की शुरुआत से पहले महिला सफाई कर्मियों के पैर धोए, उन्हें तिलक लगाया और फूलों की वर्षा कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी ही शहर के असली हीरो हैं। इस अभियान में नगर निगम के अलग-अलग विंग मिलकर काम करेंगे। इस मौके तय किया है गया भविष्य में जो भी मुलाजिम इन मुहिमों में अच्छा काम करेंगे।उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर मेयर ने प्रधानमंत्री के कार्यों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

स्पेशल मुहिम में इन चीजों पर रहेगा फोकस

नगर निगम की ओर से मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए इस बार जलभराव की समस्या को रोकने और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत यह विशेष मुहिम चलाई गई है। अभियान के दौरान सड़कों, गलियों, नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की गहन सफाई की जाएगी ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारू बनी रहे।

रिहायशी क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में डीप क्लीनिंग भी की जाएगी। इसके साथ ही पेड़ों की छंटाई (प्रूनिंग), पार्कों का रखरखाव, क्षतिग्रस्त फुटपाथों, सर्विस लेनों और रेलिंग की मरम्मत पर भी काम होगा। वहीं स्ट्रीट लाइटों और बिजली के खंभों की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!