Monday , November 9 2026
Breaking News

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सोने के लेन-देन को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष के युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में प्रताप सिंह नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस थाना बी डिवीजन के ASI हरनेक सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए। उनके पैर में दो गोलियां लगी हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सोने के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच सोने के लेन-देन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दिवाली की रात इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था।

विवाद के बीच अचानक शुरू हुई फायरिंग

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ युवकों ने हथियार निकाल लिए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलने से मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान प्रताप सिंह को गोलियां लग गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ASI हरनेक सिंह के पैर में लगीं 2 गोलियां

फायरिंग के दौरान पुलिस थाना बी डिवीजन में तैनात ASI हरनेक सिंह भी गोली की चपेट में आ गए। उनके पैर में दो गोलियां लगीं। घायल ASI को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ACP बोले- दोनों पक्षों की भूमिका की जांच जारी

मामले को लेकर ACP रविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे विवाद की जांच कर रही है। गोली चलाने वाले युवकों की पहचान और वारदात में उनकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच थाना बी डिवीजन पुलिस को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य पहलू सामने आ सकेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Jalandhar मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो …

दीपावली पर Gupta Motors का धमाकेदार ऑफर! Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर कैशबैक, शानदार गिफ्ट और फ्री स्पीकर

जालंधर, (PNL) : दीपावली के त्योहार को देखते हुए Gupta Motors EV Mall की ओर से …

Gold Price: डेढ़ लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, पिछले धनतेरस के मुकाबले इतने हजार बढ़ गए दाम

न्यूज डेस्क, (PNL) : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने के दाम एक बार …

चंडीगढ़ में अग्निवीरों को भर्ती में 5 साल की छूट:रिजर्व वर्ग को डबल लाभ; पोस्ट खाली रहीं तो पंजाब-हरियाणा के युवाओं को मौका

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मुलाजिम भर्ती नियमों में संशोधन कर एक्स-अग्निवीरों को राहत …

अमृतसर में विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone छीना: वाघा बॉर्डर गई थी, दोस्त ने वापसी की फ्लाइट टिकट कराई, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में वाघा बॉर्डर से घूमकर लौट रही विदेशी टूरिस्ट से छीनाझपटी …

लुधियाना में सेफ सिटी कैमरे हुए ‘अनसेफ’:5 दिन में चोरी की 2 वारदातें, बैटरियां-नेटवर्किंग उपकरण उड़ाए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शहर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सेफ सिटी कैमरे …

पटाखों से बचने के लिए पीजीआई की एडवाइजरी जारी: जलने पर पानी डालें, टूथपेस्ट न लगाएं, आंख में चोट लगे तो न रगड़ें

चंडीगढ़, (PNL) : दीपावली पर पटाखे जलाते समय होने वाले हादसों से बचाने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!