कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया
Punjab News Live -PNL
November 11, 2026
ताजा खबर, देश विदेश
कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से हाईजैक अलर्ट आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. उड़ान भरने से कुछ देर पहले मिले थ्रेट अलर्ट के बाद विमान को आइसोलेशन बे में भेज दिया गया. मौके पर पहुंची सुरक्षा एजेंसियों ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत जांच शुरू कर दी है. मैपुसा के पुलिस इंस्पेक्टर अनंत गांवकर ने बताया कि कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को आज सुबह टेकऑफ से कुछ समय पहले हाईजैक का अलर्ट मिला था. इसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में शिफ्ट किया गया.पुलिस इंस्पेक्टर अनंत गांवकर के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और SOP के तहत जांच शुरू कर दी. फिलहाल स्थिति का आकलन किया जा रहा है और मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है.