Wednesday , September 30 2026
Breaking News

लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्यूमेंट्री पर हाईकोर्ट में सुनवाई:अदालत बोली- फिल्म में आपत्तिजनक सामग्री नहीं, दोपहर ढाई बजे कंपनी देगी जवाब

चंडीगढ़ , (PNL) :  पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में में आज लॉरेंस आफ पंजाब डॉक्यूमेंट्री को लेकर सुनवाई हुई। अदालत ने कहा कि उसने डॉक्यूमेंट्री देख ली है और शीर्षक को छोड़कर उसमें ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली, जिस पर गंभीर आपत्ति की जाए।सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने दलील रखी डॉक्यूमेंट्री के नाम से सिर्फ “लॉरेंस” ही नहीं, बल्कि “पंजाब” शब्द भी हटाया जाना चाहिए। वहीं, अदालत ने डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली कंपनी को कहा कि नए शीर्षक को लेकर वह दोपहर ढाई बजे के बाद अदालत में जवाब दाखिल करेगी।

अब 4 प्वाइंटों में जानिए कैसे अदालत में सुनवाई चली

1. जैसे ही सोमवार को सुनवाई शुरू हुई, हाईकोर्ट के जज ने कहा कि उन्होंने पूरी डॉक्यूमेंट्री देख ली है और इसमें उन्हें कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं लगी। अदालत ने टिप्पणी की कि यदि फिल्म से लॉरेंस बिश्नोई का नाम हटा दिया जाए, तो बाकी सामग्री अखबारों की कटिंग और सार्वजनिक जानकारी पर आधारित है। अदालत ने कहा कि यदि जी एंटरटेनमेंट फिल्म के शीर्षक से लॉरेंस का नाम हटाने को तैयार है, तो इस पर विचार किया जा सकता है।

2. सुनवाई के दौरान पंजाब के एडवोकेट जनरल भी अदालत में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म से लॉरेंस का नाम हटाया जाता है तो “पंजाब” शब्द भी हटाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे राज्य की छवि खराब होती है।

3.इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई की ओर से भी वकील अदालत में पेश हुए। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री के कारण उनके मुवक्किल की छवि खराब हो रही है और कई मामले अभी अदालतों में लंबित हैं, जिन पर इसका असर पड़ सकता है।

इस पर हाई कोर्ट ने टिप्पणी की कि “आप खुद इंटरव्यू दे रहे हैं, फिर अब आपत्ति क्यों उठा रहे हैं? फिल्म में दिखाई गई सामग्री पहले से सार्वजनिक डोमेन में मौजूद है।”

4. सुनवाई के दौरान जी एंटरटेनमेंट की ओर से कहा गया कि कंपनी फिल्म का नाम बदलने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए थोड़ा समय चाहिए। इस पर हाई कोर्ट ने कंपनी को दोपहर ढाई बजे तक नया नाम बताने को कहा

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!