Monday , July 20 2026
Breaking News

लुधियाना में NRI पति-ASI ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस:परिवार बोला- न्यूजीलैंड में बेटी से मारपीट की, स्कॉर्पियो और ₹10 लाख की FDR मांगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के महिला थाना पुलिस ने रूपनगर में तैनात एक ASI और उसके न्यूजीलैंड निवासी बेटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकाने और सामान हड़पने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामला लुधियाना के न्यू जनता नगर निवासी परिवार की शिकायत पर दर्ज किया गया। महिला थाना पुलिस ने ASI महिंदर सिंह और उसके बेटे गुरजीत सिंह के खिलाफ IPC की धारा 406, 498-A और 506 के तहत FIR दर्ज की है। शिकायतकर्ता सुदर्शन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रितु चौहान की शादी 14 फरवरी 2024 को रूपनगर में गुरजीत सिंह के साथ हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी से पहले दहेज न लेने का भरोसा दिया गया था, लेकिन बाद में आरोपी पक्ष ने स्कॉर्पियो गाड़ी, 10 लाख रुपए की FDR और सोने के गहनों की मांग शुरू कर दी। पीड़ित परिवार के अनुसार शादी पर करीब 50 लाख रुपए खर्च किए गए थे। इस दौरान कैश, महंगे गिफ्ट और करीब 35 तोले सोने के गहने भी दिए गए थे।

न्यूजीलैंड में दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद रितु को दहेज को लेकर लगातार ताने दिए गए और लाए गए सामान को घटिया बताया गया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि गुरजीत सिंह शादी से पहले से ही न्यूजीलैंड में एक महिला के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। जब रितु विजिटर वीजा पर वहां पहुंची तो उसने गुरजीत को उस महिला के साथ नजदीकी संबंध रखते देखा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे।

मारपीट और गला दबाने तक के आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके साथ कई बार मारपीट की गई। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने थप्पड़ मारे, बेरहमी से पीटा और गला दबाने की भी कोशिश की। परिवार का कहना है कि जून 2025 में रितु को वापस भारत भेज दिया गया। इसके बाद कई पंचायतें और समझौते के प्रयास हुए, लेकिन आरोपी पक्ष ने स्कॉर्पियो और 10 लाख की FDR मिलने तक उसे वापस रखने से इनकार कर दिया।

पुलिस बोली- जांच जारी

मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर बिबल पाल कौर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!