Sunday , September 20 2026
Breaking News

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद किडनैप करवाकर पुलिस को झूठी कहानी बता दी। जांच के दौरान पुलिस ने पिता का झूठ पकड़ा और बेटे को बरामद कर तीन लोगों को अरेस्ट किया है।नकोदर सिटी पुलिस को युवक के पिता ने बताया कि कि उसके बेटे को सिविल अस्पताल से किडनैप कर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता पिता, उसके दूसरे बेटे और एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिस युवक के अपहरण की बात कही जा रही थी, उसे भी बरामद कर लिया गया है और एक स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है।

डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि यह घटना 22 जुलाई को हुई थी। नूरमहल के गांव बुंडाला के रहने वाले इमाम हुसैन के साथ सुन्नड़ कलां के ईंट-भट्ठे के पास कुछ लोगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद मारपीट के बाद माम हुसैन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल नकोदर में भर्ती कराया गया था। उसी रात अस्पताल से यह खबर फैलाई गई कि कुछ अज्ञात लोग माम हुसैन को अगवा करके ले गए हैं।एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देश पर थाना सिटी नकोदर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया। एसपी विनीत अहलावत और डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ की देखरेख में सब-इंस्पेक्टर दविंदर कुमार ने जांच शुरू की।

जांच टीम ने तकनीक और सबूतों की मदद ली तो सच्चाई सामने आ गई। जांच में पता चला कि 23 जुलाई की रात करीब 2 बजे पिता लाल हुसैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे माम हुसैन को स्विफ्ट कार (PB 47-E-9200) में बैठाया था। उन्होंने बेटे को अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा, ताकि अपने विरोधियों को फंसाया जा सके। आरोपी पिता पुलिस के सामने आकर बेटे को ढूंढने की मांग कर रहा था और पुलिस को गुमराह कर रहा था।पुलिस ने योजना बनाकर माम हुसैन को सुरक्षित ढूंढ निकाला और स्विफ्ट कार जब्त कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पिता लाल हुसैन, भाई याकूब अली और दोस्त सैफ अली के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

जालंधर में बच्चा गायब होने की सूचना पुलिस का अलर्ट:सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग के निर्देश, एडीसीपी बोले- आधिकारिक शिकायत नहीं मिली

जालंधर , (PNL) : जालंधर में स्थित गुलाब देवी रोड से एक बच्चे के गूम होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!