Sunday , October 11 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार सुबह सेक्टर-38 की सड़क के पास लाश मिली है। मलोया थाना पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। मृतक के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।मृतक की पहचान 31 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। वह मोहाली के कुराली का रहने वाला था। विजय शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे हैं। वह किराए पर टैक्सी चलाता था।विजय जिस टैक्सी को चलाता था, वह गांव लोहा निवासी प्रदीप की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक विजय टैक्सी को किराए पर लेकर चलाता था और इसके लिए रोजाना करीब 700 रुपए किराया देता था।पुलिस के मुताबिक विजय शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे खरड़ से टैक्सी लेकर निकला था। इसके बाद वह कहां गया और उसके साथ कौन था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।शुक्रवार रात करीब 12:20 बजे सेक्टर-56 से एक टैक्सी बरामद हुई। टैक्सी वहां खड़ी मिली, लेकिन आसपास कोई व्यक्ति नहीं था। पुलिस ने टैक्सी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस को विजय के बारे में जानकारी नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई।

इंस्पेक्टर बलदेव कुमार बयान दर्ज करते हुए।

इंस्पेक्टर बलदेव कुमार बयान दर्ज करते हुए।

शनिवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम को सेक्टर-38 की सड़क के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मलोया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी करवाई।पुलिस को मृतक के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। इसी वजह से पुलिस फिलहाल मामले को हत्या के एंगल से देख रही है। हालांकि हत्या की पूरी वजह और इसमें कौन शामिल है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।पुलिस ने टैक्सी मालिक प्रदीप के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विजय शुक्रवार सुबह टैक्सी लेकर निकलने के बाद किन लोगों के संपर्क में था और आखिरी बार उसे किसने देखा था।पुलिस टैक्सी से जुड़े लोगों और मृतक के संपर्क में रहे लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।मामले की जांच में पुलिस सीसीटीवी फुटेज को अहम सुराग मानकर चल रही है। पुलिस सेक्टर-38 के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही खरड़ से लेकर चंडीगढ़ तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विजय की टैक्सी में उसके साथ कोई और व्यक्ति था या नहीं। इसके अलावा टैक्सी सेक्टर-56 तक कैसे पहुंची और वहां उसे कौन छोड़कर गया, इसकी भी जांच की जा रही है।पुलिस की जांच में फिलहाल सबसे अहम बात यह सामने आई है कि टैक्सी सेक्टर-56 में मिली, जबकि शव सेक्टर-38 के पास मिला।पुलिस खरड़ से लेकर चंडीगढ़ तक के रास्ते की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर विजय की आखिरी गतिविधियों का पता लगाने की कोशिशकर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि टैक्सी को सेक्टर-56 में खड़ा करने वाला व्यक्ति कौन था और वह वहां से किस तरह फरार हुआ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!