Saturday , November 21 2026
Breaking News

800 पुलिसकर्मियों के पहरे में अमृतपाल सिंह, जल्लूपुर खेड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमृतसर, (PNL) : खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह करीब साढ़े तीन साल बाद पंजाब पहुंच गए हैं। शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब पुलिस की टीम उन्हें लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची। फिलहाल उन्हें एयरपोर्ट परिसर में ही रखा गया है। यहां से उन्हें सीधे उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया जाएगा, जहां वह अपनी नानी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उनकी नानी का 8 नवंबर को निधन हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की टीम शुक्रवार को अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल से लेकर रवाना हुई थी। शनिवार सुबह 7:15 बजे दिल्ली से विमान ने उड़ान भरी और करीब 8:30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा में गांव लेकर जाएगी।

सिर्फ 3 घंटे गांव में रुक सकेंगे अमृतपाल

अमृतसर की अदालत ने अमृतपाल सिंह को नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन घंटे की पैरोल दी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जल्लूपुर खेड़ा गांव में रहेंगे। इसके बाद पुलिस उन्हें वापस अमृतसर एयरपोर्ट लेकर आएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमृतपाल सिंह का विमान शाम 6:35 बजे अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना होगा और शाम 7:50 बजे दिल्ली पहुंचेगा। यानी उन्हें पंजाब में कुछ घंटों के लिए ही रहने की अनुमति मिली है।

अमृतपाल को लाने के लिए परिवार ने जमा करवाए 10 लाख

अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाने और अंतिम संस्कार के बाद वापस ले जाने की व्यवस्था पर परिवार को बड़ी रकम खर्च करनी पड़ी है। जानकारी के अनुसार, परिवार ने सरकारी खाते में 10 लाख रुपये जमा करवाए हैं। इससे पहले परिवार की ओर से बताया गया था कि अमृतपाल सिंह और अन्य लोगों को पंजाब लाने के लिए कुल 19 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा करवाई जा चुकी है।

गांव में 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती

अमृतपाल सिंह के आगमन को देखते हुए पंजाब पुलिस ने जल्लूपुर खेड़ा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गांव और आसपास करीब 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस की टीमें पूरे इलाके में निगरानी कर रही हैं, ताकि अंतिम संस्कार के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील

अमृतपाल सिंह की परिवार एवं समन्वय समिति ने सभा और समर्थकों से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे अपने साथ हथियार लेकर न आएं और किसी भी तरह के नारेबाजी से बचें। पुलिस प्रशासन भी पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर खुरालगढ़ साहिब में तैयारियां तेज, 4 दिसंबर को पहुंचेंगे CM मान

न्यूज डेस्क, (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब …

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाले भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अमेरिकी अदालत का कड़ा फैसला

न्यूयॉर्क, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रचने …

ग्रीस में जालंधर के दो सगे भाइयों का कत्ल, मारने वाला रिश्तेदारी में लगता था मामा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : विदेश जाकर परिवार की आर्थिक हालत सुधारने का सपना देखने वाले जालंधर …

पंजाब में ठंड का कहर शुरू, 26 नवंबर तक बारिश होने की संभावना

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बता दें कि …

ASI इकबाल सिंह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज़ीरकपुर होटल में आरोपियों का Encounter

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जीरकपुर स्थित केएमजी होटल में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच …

दिल्ली आए पाकिस्तानी मंत्री, रिश्ते सुधारने की बात की, लेकिन आतंकवाद पर साधी चुप्पी!

 देश विदेश , (PNL) : पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मामलों के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक शंघाई …

जालंधर कैंट : लतीफपुरा में दीपक बाली ने शुरू करवाया सड़क निर्माण कार्य, लोगों में खुशी की लहर

जालंधर कैंट, (PNL) : जालंधर कैंट हलके के वार्ड नंबर 35 के अंतर्गत आते लतीफपुरा …

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!