Saturday , October 10 2026
Breaking News

होशियारपुर में विजय सांपला के घर पहुंची SIT:लिखित जवाब दिया, 28 जून को पेश होने का नोटिस; बहबल कलां गोलीकांड से जुड़ा मामला

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के चर्चित बहबल कलां गोलीकांड मामले में विशेष जांच टीम (SIT) की कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार सुबह एसआईटी की टीम पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के घर पहुंची और उन्हें 28 जून को पेश होने के लिए नया समन जारी किया। विजय सांपला ने कहा कि यह कार्रवाई उन्हें डराने और दबाव में लेने की कोशिश के तहत की जा रही है।

आज मिले नए समन पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय सांपला ने कहा कि वह एसआईटी की जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने मांग की कि जिस मामले में उन्हें बार-बार तलब किया जा रहा है, उससे संबंधित आवश्यक दस्तावेज पहले उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि वह तैयारी के साथ पेश हो सकें। इससे जांच प्रक्रिया में किसी का समय व्यर्थ न हो।

राजनीति के चलते कार्रवाई का आरोप

विजय सांपला ने कहा कि चूंकि एसआईटी ने अभी तक उन्हें संबंधित दस्तावेज नहीं दिए हैं, इसलिए वह इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक बदलाव (बदलाखोरी) के तहत उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।

दबाव बनाने की मंशा: सांपला

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांपला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ दबाव बनाने या डराने की मंशा से बुलाया जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी का सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है।

कल एसआईटी के समक्ष हुए थे समक्ष

इससे पहले मंगलवार को भी विजय सांपला जालंधर स्थित पीएपी (PAP) कॉम्प्लेक्स में एसआईटी के समक्ष पेश हुए थे। उन्होंने बताया था कि वर्ष 2018 में राज्यपाल को सौंपे गए एक मांग पत्र के संबंध में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया था।

2015 के दर्ज मामलों पर टिकी है जांच

यह पूरी कवायद साल 2015 में थाना बाजाखाना में दर्ज दो अलग-अलग मामलों के तहत की जा रही है। ये मुकदमे 14 अक्टूबर 2015 और 21 अक्टूबर 2015 को दर्ज किए गए थे। बेअदबी की घटनाओं और इसके बाद बहबल कलां में हुए गोलीकांड ने पंजाब की राजनीति और सामाजिक ताने-बाने पर गहरा असर डाला था। अब एसआईटी इन प्रमुख लोगों से आमने-सामने पूछताछ कर मामले की गहराई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!