चंडीगढ़ , (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में चंडीगढ़ पहुंचेंगे। यहां वह ₹6,600 के 10 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह जालंधर आएंगे। यहां वह देश के 75 अमृत भारत स्कीम वाले रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।
इस दौरान वह प्रमुख डेरों के संतों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ पीएम जालंधर में जनसभा भी करेंगे। पीएम की इस विजिट को पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
PM के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर यह धमकी दी गई। इसके बाद पूरी बिल्डिंग को खाली करवा दिया गया।
वहीं, लुधियाना में शिवसेना नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनौली ने पहले ऐलान किया था कि लुधियाना में शिवसेना नेताओं पर दर्ज किए गए कथित झूठे मामलों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का घेराव किया जाएगा। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा को भी हिरासत में लिया गया।
चंडीगढ़ आने से पहले पीएम ने हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है।
पंजाब-हरियाणा सेक्रेटेरिएट को उड़ाने की धमकी
PM के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर यह धमकी दी गई थी। जिसके बाद पूरे परिसर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सचिवालय की इमारत खाली करवा दी गई और पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई। सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया और आसपास के इलाके में भी निगरानी तेज कर दी गई। जालंधर के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से ठीक पहले शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पूरे सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
कंट्रोल रूम को धमकी मिलने के तुरंत बाद पूरे सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सचिवालय की इमारत को खाली करवाकर पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी गई।
अब पढ़ें क्या लिखा है संदेश में: –
हरियाणा, खालिस्तान बनेगा। हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में दोपहर 1:11 बजे। हरियाणा सचिवालय में दोपहर 2:11 बजे। प्रधानमंत्री मोदी पर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से हमला। जींद में सुबह 9:11 बजे। हरियाणा के स्कूलों में सुबह 11:11 बजे। अपने बच्चे बचाओ खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं है। मोदी हिंदू आतंकवादी दुश्मन है खालिस्तान और सिखों का सिख किसानों का, पंजाब का
दिलजीत दोसांझ की सतलुज पर रोक लगाई है। आज दिलजीत भाई के नाम पर मोदी धमाके में मारकर शहीद खालड़ा का बदला 25 हजार खालिसतान सिखों का बदला
खालिस्तान नेशनल आर्मी इंजीनियर गुरांख सिंह रुकन शाहवाला डॉ गुरनिरवैर सिंह खान राजदा
PM मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई। सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी निगरानी तेज कर दी गई है।
बम की धमकी वाले संदेश की गंभीरता से जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कंट्रोल रूम को मिले बम की धमकी वाले संदेश की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदेश किसने और कहां से भेजा, इसका पता लगाने के लिए साइबर और तकनीकी टीमों को लगाया गया है।
जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
फिलहाल पूरे सचिवालय परिसर की गहन तलाशी जारी है। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
कल भी आई थी धमकी भरी कॉल
16 जुलाई को भी पुलिस कंट्रोल रूम में एक धमकी भरी कॉल आई थी, जिसमें कहा गया था कि “जहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है, वहां बम रखा गया है।” सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम स्थल पीईसी कैंपस की गहन तलाशी ली थी।
पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया
जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब का आदी है और उसने नशे की हालत में यह फर्जी कॉल की थी। आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
जालंधर में अलग-अलग डेरों के संतो से मिलेंगे मोदी
जालंधर में पीएम नरेंद्र मोदी संतों से भी करेंगे मुलाकात, अलग-अलग डेरों के संतों को 5 मिनट मुलाकात का टाइम दिया गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड में भी पीएम मोदी का जालंधर के दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संतों ने भव्य स्वागत किया था। संभावना है कि पीएम संतों से बात कर पंजाब की नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे और बीजेपी के लिए वोटर जुटाने की रणनीति तैयार करेंगे।
पंजाब बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक प्रधानमंत्री विजिट को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 20 राज्यों में 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। यह दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रमों में से एक है। करीब 1,570 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन स्टेशनों में आधुनिक सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति और स्थापत्य विरासत का समावेश किया गया है। ये स्टेशन वास्तव में ‘विरासत भी, विकास भी’ की भावना को साकार करते हैं।
उत्तर भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को PGI चंडीगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे करीब 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।इनमें एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर और एडवांस्ड मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया जाएगा। यह परियोजनाएं उत्तर भारत में गंभीर बीमारियों के इलाज, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को और मजबूत करेंगी
