Saturday , July 18 2026
Breaking News

अमृतसर में दो सगे भाइयों के घरों में चोरी:नकाबपोश चोर सोना-नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुए

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला स्थित गांव गुझापीर में नकाबपोश चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घरों से सोने के गहने और नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गए। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए चुपचाप घर में दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

जे घटना बीती देर रात की है। सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि घर से सोने के गहने और नकदी गायब है। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

चोरी की वारदात में पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ नकाबपोश चोर घर में दाखिल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि चोर रात के समय घर में दाखिल हुए और परिवार के सोते रहने के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी हुआ सोना व नकदी बरामद कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

पुलिस ने शुरू की जांच, फुटेज खंगाल रही टीम

वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क …

लुधियाना में पनबस ड्राइवर निकला नशा तस्कर:डिपो की चेकिंग टीम ने की रिपोर्ट, कार से 12 किलो भुक्की बरामद; एक गिरफ्तार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पनबस डिपो के ड्राइवर और परिचालक के खिलाफ नशीले पदार्थों …

FBI का वांटेड SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा गिरफ्तार… अमेरिका के NRI परिवार से मांगी थी 4 करोड़ की फिरौती

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों के कथित नापाक गठजोड़ को लेकर …

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत के अंतरिक्ष इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया …

कैंसर मरीजों की जानकारी छिपाई तो जाना पड़ेगा जेल:पंजाब में बीमारी नोटिफिएबल डिजीज घोषित, सेहत विभाग बनाएगा पोर्टल

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में लगातार बढ़ रहे कैंसर के मामलों को देखते हुए राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!