Tuesday , April 21 2026
Breaking News

बड़ी खबर : रेप के दोषी पास्टर बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा, मोहाली कोर्ट का बड़ा फैसला

मोहाली, (PNL) : पंजाब से आए स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट ने हाल ही में रेप के मामले में दोषी करार दिया था. आज (मंगलवा, 1 अप्रैल) को कोर्ट ने बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इस मामले में पिछली सुनवाई 28 मार्च को हुई थी, जब सभी सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने बजिंदर सिंह को रेप केस में दोषी पाया था.

गौरतलब है कि यह रेप केस साल 2018 का है, जिसमें पास्टर बजिंदर सिंह को मोहाली की जिला अदालत ने दोषी ठहराया है. पीड़िता का कहना है कि वह पिछले 7 साल से न्याय की गुहार लगाते हुए कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रही थी. पीड़िता ने दावा किया कि उसके जैसी और भी कई महिलाएं हैं, जिसका पादरी बजिंदर सिंह शोषण करता था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब के मोहाली स्थित VR पंजाब मॉल को फिलहाल लोगों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!